दहेज प्रताड़ना के आरोप में ससुरालियों पर केस

शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी महिला ने बताया कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेत के लिए प्रताड़ित करने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:00 AM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोप में ससुरालियों पर केस
दहेज प्रताड़ना के आरोप में ससुरालियों पर केस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी योगेश नगर निवासी इशान के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगा। दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपित ससुराल वाले नहीं सुधरे। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। जिस पर केस दर्ज किया गया। वहीं अलाहर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी फतेहपुर निवासी विपिन कांबोज के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।

chat bot
आपका साथी