पंफ्लेट पर नहीं छपवाया पब्लिशर का नाम इनेलो और आप प्रत्याशी पर केस

इनेलो प्रत्याशी दिलबाग सिंह और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविद्र सिंह खालसा आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए हैं। उनके खिलाफ यमुनानगर शहर थाने में केस दर्ज हुए हैं। इन प्रत्याशियों ने शहर में प्रचार के लिए पंफ्लेट बंटवाए लेकिन उन पर पब्लिशर का नाम और संख्या की जानकारी चुनाव आयोग को नहीं दी गई। इस तरह के अब तक तीन केस दर्ज हो चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:28 AM (IST)
पंफ्लेट पर नहीं छपवाया पब्लिशर का नाम इनेलो और आप प्रत्याशी पर केस
पंफ्लेट पर नहीं छपवाया पब्लिशर का नाम इनेलो और आप प्रत्याशी पर केस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : इनेलो प्रत्याशी दिलबाग सिंह और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविद्र सिंह खालसा आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए हैं। उनके खिलाफ यमुनानगर शहर थाने में केस दर्ज हुए हैं। इन प्रत्याशियों ने शहर में प्रचार के लिए पंफ्लेट बंटवाए, लेकिन उन पर पब्लिशर का नाम और संख्या की जानकारी चुनाव आयोग को नहीं दी गई। इस तरह के अब तक तीन केस दर्ज हो चुके हैं।

शिकायत पर रिटर्निग ऑफिसर यमुनानगर ने दोनों प्रत्याशियों को इस संबंध में नोटिस जारी किया। प्रत्याशियों के चुनाव एजेंट जवाब देने पहुंचे थे, जो दस्तावेज दिए गए, उनसे यह पता नहीं लग सका कि यह पंफ्लेट किसने छपवाए। यह धारा 127 ए का उल्लंघन है। नियमानुसार प्रत्याशी को पंपलेट पर पब्लिशर का नाम प्रिट कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही उसे पंपलेट की संख्या का हिसाब भी आयोग को देना होता है। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उसके बाद ही अगली कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी