बर्तन बेचने के नाम पर महिलाओं से गहने ठगने वाली औरतों पर केस दर्ज

बर्तन बेचने के नाम पर कई महिलाओं से गहने ठगने वाली औरतों पर थाना बिलासपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह मामला बिलासपुर के आंबेडकर नगर निवासी परमजीत कौर की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:19 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:19 AM (IST)
बर्तन बेचने के नाम पर महिलाओं से गहने ठगने वाली औरतों पर केस दर्ज
बर्तन बेचने के नाम पर महिलाओं से गहने ठगने वाली औरतों पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बर्तन बेचने के नाम पर कई महिलाओं से गहने ठगने वाली औरतों पर थाना बिलासपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह मामला बिलासपुर के आंबेडकर नगर निवासी परमजीत कौर की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले की जांच कर रहे एएसआइ राकेश सिंह का कहना है कि ठगी करने वाली महिलाओं के तलाश की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह था मामला :

बिलासपुर के आंबेडकर नगर निवासी परमजीत कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले वह संतोष, सुदेश, सुखदेवी के साथ घर पर बैठ कर बात कर रही थी। इसी दौरान तीन महिलाएं बर्तन बेचने के लिए मोहल्ले में आई। तीनों महिलाओं का पहवाना राजस्थानी था। तीनों ने बताया कि वह पुराने बर्तन खरीद कर नए बर्तन बेचती हैं। बर्तन बेच कर वह वहां से चली गई। कुछ देर के बाद तीनों महिलाएं फिर से आई। इस बार उन्होंने महिलाओं को चांदी के गहने दिखाए। महिलाओं ने उनसे कहा कि उनके पास जेवर भी हैं। यदि उनके पास पुराने जेवर हैं तो वह इसके बदले में उन्हें नए जेवर देंगी। साथ ही वजन के हिसाब से रुपये भी देंगे। जिसके जेवर 50 हजार रुपये के होंगे उसमें से वह 10 हजार रुपये खुद का कमीशन लेंगी। तीनों उनके पास से गहने लेकर चली गई। काफी तलाश करने पर भी उनका कुछ पता नहीं चला। संस, बिलासपुर : खंड के एक गांव में युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को अगवा करके ले गया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बिलासपुर थाना क्षेत्र के निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को उसकी साढ़े 17 वर्षीय लड़की खाना खाने के बाद घर पर सो गई थी। रात को एक बजे उन्हें लड़की बिस्तर पर नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि उसकी लड़की को सोनू शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी