अवैध बांध बनाकर मोड़ा यमुना का बहाव, एक बार फिर खनन एजेंसी पर केस

प्रशासन चुनाव की तैयारी में व्यस्त है। इसी का लाभ उठाकर यमुना नदी के करहेडा घाट पर ठेकेदार ने बांध बनाकर पानी का बहाव बदल दिया। शिकायत मिलने पर सिचाई विभाग की टीम ने दौरा किया। टीम को मौके पर अवैध बांध बना मिला। इस दौरान पोकलेन से खनन भी हो रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 08:50 AM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:15 AM (IST)
अवैध बांध बनाकर मोड़ा यमुना का बहाव, एक बार फिर खनन एजेंसी पर केस
अवैध बांध बनाकर मोड़ा यमुना का बहाव, एक बार फिर खनन एजेंसी पर केस

संवाद सहयोगी, रादौर : प्रशासन चुनाव की तैयारी में व्यस्त है। इसी का लाभ उठाकर यमुना नदी के करहेडा घाट पर ठेकेदार ने बांध बनाकर पानी का बहाव बदल दिया। शिकायत मिलने पर सिचाई विभाग की टीम ने दौरा किया। टीम को मौके पर अवैध बांध बना मिला। इस दौरान पोकलेन से खनन भी हो रहा था। हालांकि टीम को देखकर खनन करने वाले भाग निकले। बाद में अवैध बांध को तुड़वाया गया। मामले में एसडीओ की ओर से खनन एजेंसी मेसर्स कमलजीत सिंह बत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इससे पूर्व भी इस खनन एजेंसी के खिलाफ अवैध बांध बनाकर यमुना नदी की धारा मोड़ने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। उस समय भी सिचाई विभाग की टीम ने अवैध बांध को तुड़वाया था। सिचाई विभाग के एसडीओ जसविद्र हुड्डा ने बताया कि यमुना नहीं का बहाव मोड़ना कानूनन अपराध है। पहले भी खनन एजेंसियों को इस बारे में चेताया गया है। कई माह पहले भी पूरे जिले में कार्रवाई हुई थी। उसमें चार खनन ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

chat bot
आपका साथी