एसआइ की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में रेलवे कर्मी पर केस

अंबाला में तैनात एसआइ की बेटी ने रेलवे कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और केस दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:41 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:41 AM (IST)
एसआइ की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में रेलवे कर्मी पर केस
एसआइ की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में रेलवे कर्मी पर केस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

अंबाला में तैनात एसआइ की बेटी ने रेलवे कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोपित उस पर शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने युवती के साथ खुद की फोटो फेसबुक पर पोस्ट की। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपित रेलवे वर्कशॉप निवासी स्पर्श पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2016 में एसआइ की बेटी शहर के निजी स्कूल में 12 वीं में पढ़ती थी। उस समय वह 16 वर्ष की थी। इस दौरान आरोपित स्पर्श उसका पीछा किया करता था। उसकी फेसबुक आइडी पर भी आरोपित ने मैसेज किए थे। परीक्षा की वजह से किशोरी कई महीनों तक फेसबुक नहीं देख सकी। जब मैसेज देखा, तो आरोपित से बात करनी शुरू कर दी। इस तरह से दो साल तक आरोपित उससे बात करता रहा। शादी का झांसा दिया। इसी दौरान छात्रा को पता लगा कि आरोपित गलत प्रवृत्ति का है। उसने पहले भी फर्कपुर में किसी लड़की की वजह से फायरिग कर दी थी। इस बारे में पता लगने पर छात्रा ने उससे बात करनी बंद कर दी। जिस पर गालियां देने लगा और प्रताड़ित करने लगा। उससे पूरी तरह से बात करनी बंद कर दी। जिस पर आरोपित ने 15 अप्रैल 2021 को उसकी व खुद की फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। जिस पर गलत कमेंट किया। आरोपित अपने पिता की मौत के बाद रेलवे में लगा हुआ है। इस पोस्ट की वजह से छात्रा परेशान हो गई। परेशान होकर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। अब मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी