मारपीट के मामले में महिला समेत चार लोगों पर केस

ाना छप्पर में जुड्डा जटटान निवासी धर्मवीर की शिकायत पर महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। धर्मवीर का आरोप था कि गांव के ही सीता राम के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 07:04 AM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 07:04 AM (IST)
मारपीट के मामले में महिला समेत चार लोगों पर केस
मारपीट के मामले में महिला समेत चार लोगों पर केस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : थाना छप्पर में जुड्डा जटटान निवासी धर्मवीर की शिकायत पर महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। धर्मवीर का आरोप था कि गांव के ही सीता राम के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में सीता राम, उनकी पत्नी रेखा रानी व उनके ही परिवार के देवराज और हरभजन ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। जिसमें वह जख्मी हो गए थे। अस्पताल में भर्ती रहे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

उधर, प्यारा चौक पर महालक्ष्मी नमकीन वालों के बेटे नवीन की गाड़ी में कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि तीन युवक आए थे और आते ही गाड़ी पर डंडे मारने शुरू कर दिए। इस दौरान नवीन पास ही किसी दुकान पर गए हुए थे।

chat bot
आपका साथी