कैंप से लौटे कैडेटस को स्कूल में किया सम्मानित

शहीद पर¨मद्र ¨सह राजकीय उ'च विद्यालय तेजली में मुख्यध्यापिका गुरदीप कौर ने राष्ट्रीय स्तर पर ट्रै¨कग कैंप में स्कूल का नाम रोशन करने वाले कैडेट्स शिवम, सोहेल को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 05:44 PM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 12:41 AM (IST)
कैंप से लौटे कैडेटस को स्कूल में किया सम्मानित
कैंप से लौटे कैडेटस को स्कूल में किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहीद पर¨मद्र ¨सह राजकीय उच्च विद्यालय तेजली में मुख्यध्यापिका गुरदीप कौर ने राष्ट्रीय स्तर पर ट्रै¨कग कैंप में स्कूल का नाम रोशन करने वाले कैडेट्स शिवम, सोहेल को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया।

5 से 15 दिसंबर तक गुजरात में बड़ोदरा कमीशन में नर्मदा जिला में एनसीसी की ओर से राष्ट्रीय स्तर के नर्मदा ट्रै¨कग कैंप का आयोजन किया। यूपी, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, गोवा आदि कई राज्यों से लगभग 250 कैडेट्स ने भाग लिया। यमुनानगर से तेजली स्कूल के दो कैडेट्स सोहेल और शिवम , कैम्प स्कूल से संचित तथा जगाधरी मॉडल स्कूल से सूरज और अंकित पांच कैडेट्स ने भाग लिया। हरियाणा के इंचार्ज बनकर साथ गये एनसीसी ऑफिसर डॉ उमेश प्रताप वत्स ने बताया कि यह कैंप कैडेट्स के सर्वागीण विकास एवं समान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिये आयोजित किया गया। कैम्प कमांडेंट कर्नल एस फ्रांसिस के नेतृत्व में कैडेट्स ने 35 किलोमीटर की पैदल ट्रै¨कग की रात को जूनाराज झील के किनारे जंगलों में ही टेंट में विश्राम किया। अगले दिन वापिस आये। फिर तीसरे दिन लार्ड कर्जन डैम पर ट्रै¨कग की तथा डैम के इंजीनियर से डैम के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। चौथे दिन कर्जन झील की ट्रै¨कग की। पांचवे दिन सभी कैडेट्स ने जूतनगर में शिव मंदिर की 12 किलोमीटर की ट्रै¨कग की। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें हरियाणा की टीम ने खो-खो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैडेट्स शिवम और संचित ने भी गीत सुनाकर सबका मन मोहा। कैडेट्स की उपलब्धि पर सारे स्टाफ सदस्यों ने कैडेट्स को बधाई दी तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर तेजली स्कूल का सारा स्टाफ भी उपस्थित रहा।

chat bot
आपका साथी