बिजली निगम के सहारे चल रहा केबल का धंधा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बिजली निगम के सहारे केबल का अवैध धंधा चल रहा है। नियमानुस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 01:19 AM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 01:19 AM (IST)
बिजली निगम के सहारे चल रहा केबल का धंधा
बिजली निगम के सहारे चल रहा केबल का धंधा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

बिजली निगम के सहारे केबल का अवैध धंधा चल रहा है। नियमानुसार बिजली की पोल से केबल के तार नहीं गुजर सकते। इसके बावजूद केबल के तार पोल के सहारे घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। इस वजह से बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो रही है, लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। अधिकारियों की मिलीभगत से यह धंधा चल रहा है। जबकि सरकार की ओर से बिजली के पोल का इस्तेमाल केबल की तार गुजारने पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। दैनिक जागरण ने बिजली निगम के इन हालातों को लाइव किया। सुबह 11 बजे : नेहरू पार्क के पास मॉडल टाउन

मॉडल टाउन में नेहरू पार्क के पास लगे बिजली के पोल पर केबल टीवी की तारों का जाल बना है। घरों के सामने लगे इन पोल से केबल की तार गुजर रही है। कई बार बिजली की आपूर्ति बाधित होने पर निगम के कर्मचारी ही इन जाल में उलझ जाते हैं। उन्हें आपूर्ति ठीक करने में अधिक समय लगता है। सुबह साढ़े 11 बजे : मुकंद लाल कॉलेज के पास मॉडल टाउन।

मुकंद लाल कॉलेज के पास बिजली के पोल पर भी केबल के तार लटके हैं। हालात यह है कि लोहे के पोल से केबल के तार गुजर रहे हैं। ऐसे में कही भी तार आपस में टच होने पर करंट घरों में दौड़ने का खतरा बन जाता है। यहां पर लगे कई पोल पर इसी तरह से केबल के तारों का जाल बना हुआ है। दोपहर 12 बजे : पब्लिक हेल्थ कार्यालय के पास।

पब्लिक हेल्थ कार्यालय के पास लगे पोल पर भी केबल टीवी की तारों का जाल बना है। बिजली के इन पोल के सहारे ही आसपास के घरों में केबल जा रहा है। कुछ केबल के तार नीचे लटके हुए हैं, तो कुछ केबल को तारों से लटकाकर छोड़ दिया गया है। दोपहर साढ़े 12 बजे : बिजली निगम दफ्तर के पास।

बिजली निगम के दफ्तर के पास कन्हैया चौक पर भी केबल के तार पोल पर लटके हैं। यहां पर केबल टीवी के कर्मचारी भी पोल के सहारे लाइन बिछा रहे हैं। इसकी वजह से बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। इसकी ओर बिजली निगम के अफसर कोई ध्यान नहीं देते।

chat bot
आपका साथी