इंडस्ट्री से थमे पहिए चलाने के लिए जिलाध्यक्ष से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन

निगम एरिया की फैक्ट्री बंद है। श्रमिक खाली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:24 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:24 AM (IST)
इंडस्ट्री से थमे पहिए चलाने के लिए जिलाध्यक्ष से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन
इंडस्ट्री से थमे पहिए चलाने के लिए जिलाध्यक्ष से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर

निगम एरिया की फैक्ट्री बंद है। श्रमिक खाली है। वह पलायन करने लगे हैं। फैक्ट्रियां चलकर ही उनको रोका जा सकता है। यदि इस कार्य में देरी हो गई तो इंडस्ट्री चलाना मुश्किल हो जाएगा। उक्त शब्द यमुनानगर जगाधरी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा। प्रधान ईश आनंद, सचिव विभोर पहुजा, कोषाध्यक्ष आशीष लूथरा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में जो इंडस्ट्री है। उनको चलाने की इजाजत दी जाए, काम शुरू न होने से मजदूरों की घर वापसी हो रही है। इंडस्ट्री में मजदूर दूरी बनाकर कार्य करता है, जबकि इंडस्ट्री बंद होने से मजदूर सारा दिन इकट्ठे ही बैठे रहते हैं। लॉकडाउन के कारण इंडस्ट्रीज चलाने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने विधायक विधायक घनश्यामदास अरोड़ा को भी ज्ञापन सौंपा।

आज मिलेंगी बोर्ड व्यापारी डीसी से

प्लाईवुड व्यापारी बुधवार को डीसी मुकुल से मिलेंगे। ऑल इंडिया प्लाईवुड एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र चावला, सतीश चौपाल व व्यापारी विमल का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया व जोड़ियां स्थित 60 में से करीब 30 प्लाइवुड फैक्ट्रियां चल रही हैं। यह लोग कारोबार करें उन्हें कोई एतराज नहीं है। अकेले बाडी माजरा एरिया में 40 प्लाईवुड फैक्ट्री बंद हैं। अमादलपुर रोड, झोटा रोड, खजूरी रोड की फैक्ट्री को भी चलाने की अनुमति भी दी जाए। तर्क है कि कारोबार बंद रखेंगे तो उनसे सामान लेने वाले कारोबारी चल रही फैक्ट्रियों में शिफ्ट हो जाएंगे। पेमेंट रूक जाएगी। मुश्किल से तो काम चलने लगा था, लेकिन फिर से व्यापारी प्रभावित हो गया। नियमों की पालना करते हुए फैक्ट्री चलाएंगे।

chat bot
आपका साथी