सांड़ ने फिर किया हमला, चार लोग घायल

कस्बे में एक सांड़ ने लोगों पर हमला कर दिया। उसमें बुजुर्ग समेत चार लोग घायल हो गए। जिस सांड़ ने हमला किया उसे पकड़ने के लिए लोगों ने मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 07:30 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 07:30 AM (IST)
सांड़ ने फिर किया हमला, चार लोग घायल
सांड़ ने फिर किया हमला, चार लोग घायल

संवाद सहयोगी, रादौर : कस्बे में एक सांड़ ने लोगों पर हमला कर दिया। उसमें बुजुर्ग समेत चार लोग घायल हो गए। जिस सांड़ ने हमला किया, उसे पकड़ने के लिए लोगों ने मांग की है।

रामकुमार, मक्खन सैनी, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार ने बताया कि कई दिन से काले रंग का सांड़ ने लोगों का जीवन दूभर कर रखा है। सांड़ सारा दिन गलियों में खड़ा रहता है। जैसे ही कोई गली से निकलता है, तो वह हमला कर देता है।

उसके हमले से 70 वर्षीय वृद्ध प्यारा राम गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्यारा राम ने बताया कि वह माता मोहल्ले में रहता है। वह जा रहा था, तभाी काले सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह 55 वर्षीय गोपालदास को भी उसने टक्कर मारी है। उनका उपचार भी अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी उसने घायल किया है। नगरपालिका के सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि आवारा सांड़ को पकड़ने के लिए कर्मचारी भेजे गए है। जल्द ही सांड़ को पकड़वा कर दूर जंगल में छुड़ाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी