घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ गहने व एक लाख रुपये चुराए

गांव जागधौली में चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें से लाखों रुपये के गहने व करीब एक लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। परिवार जब सुबह उठा तो उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:47 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:47 AM (IST)
घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ गहने व एक लाख रुपये चुराए
घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ गहने व एक लाख रुपये चुराए

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

गांव जागधौली में चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें से लाखों रुपये के गहने व करीब एक लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। परिवार जब सुबह उठा तो उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागधौली निवासी जयपाल ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात को वह परिवार के साथ घर में सोए थे। एक कमरा बंद था उसकी कुंडी लगी हुई थी। सुबह जब वह उठे तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर रखी अलमारी का लाक भी टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी का लाक किसी हथियार से तोड़ कर अंदर से सोने की चूड़ियां, सोने का हार, टीका, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, लड़की की सोने की बालियां, चांदी के जेवर के अलावा करीब एक लाख रुपये वहां से गायब थे। यह देखते ही उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग भी घर पर एकत्रित हो गए। चोरी की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

जगाधरी थाना क्षेत्र की महिला ने कनालसी गांव के रवि कुमार पर पीछा कर छेड़छाड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू दी है। पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि सिविल अस्पताल जगाधरी में उसकी भाभी के पास लड़की हुई थी। इसलिए वह सुबह-शाम भाभी के पास चली जाती थी। 19 अगस्त को वह भाभी से मिलने गई तो कनालसी गांव का रवि कुमार उसका पीछा करते हुए अस्पताल में पहुंच गया। वह अस्पताल में उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह उसकी शिकायत करने के लिए थाना शहर जगाधरी में गई। तब रवि ने थाने में माफी मांग ली थी। दो दिन पहले जब वह जगाधरी डीएसपी कार्यालय में अपनी एक रिश्तेदार के केस के संबंध में गई थी। तब वहां रवि भी आ गया। वह लड़का पक्ष की तरफ से आया था। बातचीत के बाद जब वह वापस जाने लगी तो रवि उसका पीछा करने लगा। मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ भी की। आरोपित ने धमकी दी कि यदि यह बात उसने किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। उसने आरोपित के खिलाफ थाने में शिकायत दी।

मामले की जांच कर रही हेड कांस्टेबल मिनाक्षी का कहना है कि आरोपित रवि पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी