सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत स्वच्छता का संदेश देंगे भाजपा कार्यकर्ता

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:18 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:18 AM (IST)
सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत स्वच्छता का संदेश देंगे भाजपा कार्यकर्ता
सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत स्वच्छता का संदेश देंगे भाजपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की वर्चुअल आनलाइन बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने की। इसमें मुख्य वक्ता के रूप से सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन व भाजपा जिला यमुनानगर प्रभारी धूमन सिंह किरमच रहे।

उन्होंने बताया कि सेवा ही संगठन के तहत भाजपा जनहित के तहत यह कार्य करेगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाएगी। मंडल स्तर, बूथ स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता गांवों में जोहड़ व कुओं की सफाई करेंगे व स्वच्छता का संदेश देंगे। पौधरोपण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जिला यमुनानगर के लगभग 1000 बूथों पर पौधारोपण करेंगे। प्रत्येक बूथ पर कम से कम पांच पौधे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जाएंगे। वृक्ष आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए गांव व शहर में भाजपा कार्यकर्ता लोगों को जन जागरण के अभियान में कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताएंगे।

उन्होंने बताया कि 23 जून को स्वर्गीय डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पौधरोपण करेंगे व लोगों को भी पौधरोपण के लिए जागरूक करेंगे। 25 जून इमरजेंसी के दिन को भाजपा जिला स्तर पर काले दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा संगोष्ठियां आयोजित करेगी। जिसमें देश की युवा पीढ़ी को आपातकाल के हालातों से अवगत कराने, उस समय के शासन के अत्याचारों के बारे में बताने के लिए संगोष्ठियों का आयोजन होगा। 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को आमजन के साथ सुनने का कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित होगा। ऐसे प्रत्येक कार्यक्रम की रूपरेखा अभी से बनानी होगी ताकि सभी कार्य सुगमता से समय पर हो जाए।

सपरा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जिला अध्यक्षों की बैठक में सेवा ही संगठन के तहत नागरिकों के हित में जनसेवा कार्य करने के निर्देश दिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 वर्ष से ऊपर के नागरिकों के लिए वैक्सीन मुफ्त करके सराहनीय कार्य किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने 21 जून से शुरू होने वाले कार्यक्रमों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज, सह प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल, मेयर मदन चौहान, पूर्व विधायक बलवंत सिंह साढौरा, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिगला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जिला आइटी प्रभारी आदित्य चावला, उपाध्यक्ष विजय बब्बर सहित भाजपा के जिला पदाधिकारियों, चेयरमैन, चेयरपर्सन व विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी