जनसेवा के लिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा तैयार: सपरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 05:40 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:40 AM (IST)
जनसेवा के लिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा तैयार: सपरा
जनसेवा के लिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा तैयार: सपरा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर सिंह, वर्कशॉप मंडल से अध्यक्ष नीरज गुप्ता और भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा ने राजेश सपरा को बधाई दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने जिला अध्यक्ष से पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए विचार-विमर्श किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रहा है। लोगों की सेवा के लिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा तैयार है। पॉलीथिन मुक्त देश बनाने के लिए जहां हर व्यक्ति को जूट और कपड़े के थैले बांटे जा रहे हैं। वहीं, लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी