कोरोना संक्रमितों व तीमारदारों की मदद के लिए सेवा रसोई शुरू करेगी भाजपा

निजी अस्पतालों में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित व उनके सहायक मदद करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:52 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:52 AM (IST)
कोरोना संक्रमितों व तीमारदारों की मदद के लिए सेवा रसोई शुरू करेगी भाजपा
कोरोना संक्रमितों व तीमारदारों की मदद के लिए सेवा रसोई शुरू करेगी भाजपा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

निजी अस्पतालों में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित व उनके सहायक की मदद के लिए भाजपा 16 मई से निश्शुल्क सेवा रसोई शुरू करेगी। सेवा रसोई की सुविधा के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर 10 बजे तक हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके खाना बुक करवा सकते हैं। भाजपा यह सेवा निशुल्क मुहैया कराएगी। शुक्रवार को शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल के आवास पर हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई। जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि इसके लिए तीन हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं।

इन नंबरों पर करें कॉल

जिलाध्यक्ष ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर फोन पर मरीज स्वयं या स्वजन फोन करके अपना खाना बुक करवा सकता है। अमन सग्गड़ 8395900049, प्रियंक शर्मा 8909770000, प्रताप सिंह 9896891001 पर फोन करने के बाद खाना बुक हो जाएगा। उसके बाद कार्यकर्ता स्वयं खाना पहुंचाएगा। सीएम मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के निर्देशानुसार यह सेवा रसोई शुरू की जा रही है। अगर मांग आती है तो यह सेवा रात्रि के लिए भी शुरू की जाएगी।

इसलिए की शुरू

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भाजपा जिला यमुनानगर का यह कार्य बहुत सराहनीय कार्य है। यह आज के समय की जरूरत है कि आज कोरोना काल में जिला यमुनानगर के अस्पतालों में यमुनानगर जिले के बाहर व प्रदेश से बाहर के मरीज भी यमुनानगर में भर्ती हैं। उनको खाने से संबंधित दिक्कत पेश आ रही हैं। कोरोना मरीज व उनके सहायकों को समय पर भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता। इन्हीं दिक्कतों को समझते हुए सेवा रसोई शुरू की है जिसके अंतर्गत फोन पर बुकिग कर संबंधित अस्पताल में मरीज व उसके सहायक के लिए निशुल्क खाना पहुंचाया जाएगा।

सेवा-सहयोग जरूरी

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि इस समय सेवा, सुरक्षा व सहयोग की जरूरत है। कोरोना वायरस से हम सब मिलकर लडेंगे व विजयी होंगे। मौके पर मेयर मदन चौहान, चेयरमैन रामनिवास गर्ग, चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, पूर्व मंत्री व ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज, जिला महामंत्री कृष्ण सिगला, मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी