प्रदेशाध्यक्ष ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश बोले आने वाले चुनावों की करो तैयारी

अब समय नाराजगी जताने का नहीं है। ये समय एकजुटता दिखाने का है। पहले मेयर का चुनाव है। उसके बाद विधानसभा व लोकसभा के चुनाव में अपने संगठन की शक्ति दिखानी है। ये सभी के प्रयास ही हो सकता है। विपक्ष मुद्दा विहीन है। इस तरह से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जोश भरा। बैठक का आयोजन अक्तूबर माह में होने वाले नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 11:45 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 11:45 PM (IST)
प्रदेशाध्यक्ष ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश बोले आने वाले चुनावों की करो तैयारी
प्रदेशाध्यक्ष ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश बोले आने वाले चुनावों की करो तैयारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अब समय नाराजगी जताने का नहीं है। ये समय एकजुटता दिखाने का है। पहले मेयर का चुनाव है। उसके बाद विधानसभा व लोकसभा के चुनाव में अपने संगठन की शक्ति दिखानी है। ये सभी के प्रयास ही हो सकता है। विपक्ष मुद्दा विहीन है। इस तरह से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जोश भरा। बैठक का आयोजन अक्तूबर माह में होने वाले नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत किय गया। बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री राजेश सपरा ने किया।

खरीद फरोख्त पर लगा दी रोक

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का नगर निगम मेयर का चुनाव सीधे जनता द्वारा किए जाने का फैसला बहुत ही दूरदर्शिता पूर्ण है। मेयर चुनाव में पार्षदों की जिस तरह से खरीद फरोख्त पिछली सरकारों में होती रही है, यह सभी जानते हैं। अब भाजपा सरकार ने इस फैसले से मेयर चुनाव में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह फैसला एक सराहनीय कदम है।

बोले प्रचार करो इन योजनाओं का

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी नीतियां तय करने व चहुंमुखी विकास के प्रति गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं। प्रदेश के मध्यम व निम्न आय वर्ग के लोगों को बिजली के बिलों में जो राहत दी गई है, उससे उन्हें बहुत बड़ा लाभ पहुंचेगा। भाजपा सरकार ने शहरों में 24 घंटे बिजली देना शुरू किया है। धीरे-धीरे प्रदेश के प्रत्येक गांव में पूरे समय बिजली देनी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि राष्ट्रीय स्तर पर आयुष्मान योजना लागू की गई है, इससे प्रदेश के 17 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस योजना के बारे में बताएं, ताकि कोई भी परिवार इससे वंचित ना रह जाए।

हर घर जाकर करें सर्वे : एडवोकेट वेदपाल

प्रदेश महामंत्री वेद पाल एडवोकेट ने कहा कि कार्यकत्र्ता हर घर जाकर वोटर सर्वे का कार्य करें और अवैध वोटों को कटवाने व नए वोट बनवाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम मेयर व पार्षदों का चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के निशान पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें संगठन को शक्तिशाली बनाना है।

मेयर के लिए इनके नाम पर गुप्त चर्चा

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को मेयर के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक मी¨टग के बाद मेयर के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गई। इस चर्चा में रामनिवास गर्ग, पवन बिट्टू, मदन चौहान, जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी व कृष्ण गर्ग के नाम शामिल रहे। हालांकि अभी तक किसी भी नाम पर फाइनल मोहर नहीं लगी है। सूत्रों का ये भी कहना है कि उक्त नामों में से किसी एक नाम फाइनल हो सकता है। इनके अलावा भी कई लोग मेयर प्रत्याशी की ताल ठोंक रहे हैं।

ये रहे मौजूद : हरियाणा विधान सभा स्पीकर एवं जगाधरी से विधायक चौधरी कंवरपाल, यमुनानगर से विधायक घनश्याम अरोड़ा, रादौर से विधायक श्याम ¨सह राणा, यमुनानगर जिले के प्रभारी गजेंद्र सलूजा, हरकोफेड के चेयरमेन रामेश्वर चौहान, प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जूयाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता ¨सघल, जिला महामंत्री राजेश सपरा व सुरेंद्र बनकट उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी