बाइक सवारों ने की पेट्रोल पंप पर लूटपाट, विरोध करने परन फाय¨रग

बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव खदरी में पेट्रोल पंप पर शनिवार की रात तीन बाइक सवारों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:58 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:58 PM (IST)
बाइक सवारों ने की पेट्रोल पंप पर लूटपाट, विरोध करने परन फाय¨रग
बाइक सवारों ने की पेट्रोल पंप पर लूटपाट, विरोध करने परन फाय¨रग

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव खदरी में पेट्रोल पंप पर शनिवार की रात तीन बाइक सवारों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। किसी तरह से बदमाशों से छूटकर कर्मचारी ने शोर मचाया तो बदमाशों ने फाय¨रग की और बाइक पर सवार होकर भाग गए। बाद में कर्मचारी अपने परिजनों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचा और मालिकों को सूचना दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खदरी में बाबूराम एंड संस के नाम से पेट्रोल पंप है। जिसपर सोनू व अमित निवासी दमोपुरा नौकरी करते हैं। सोनू के मुताबिक शनिवार की रात करीब सवा आठ बजे मैनेजर वकील अहमद हिसाब कर अपने घर चला गया था। इसके बाद सोनू व अमित पंप पर रह गए थे। कुछ देर बाद अमित दमोपुरा बस अड्डे पर सामान लेने चला गया। पंप पर सोनू अकेला रह गया। वह कमरे में चारपाई पर लेट कर टीवी देख रहा था। करीब नौ बजे एक बाइक पर फतेहगढ़ की ओर से तीन युवक आए। उनमें से एक लड़के ने कहा कि 30 रुपये का पेट्रोल डाल दो। मैंने पेट्रोल डाल दिया। इसके दो-तीन मिनट बाद एक बाइक पर दो लड़के और आए और उनमें से एक ने कहा कि 40 रुपये का पेट्रोल डाल दो। जब वह पेट्रोल डालने लगा तो बाइक पर पीछे बैठे लड़के उतरे और उसका मुंह दबा लिया। इतने में उन्होंने सोनू की जेब से पैसे निकाल लिए। किसी तरह से उनसे छूटकर सोनू भाग गया और शोर मचाने लगा। इस पर एक लड़के ने फायर भी किया। सोनू सड़क की ओर भागा और भागते हुए कई बार गिरा भी। भागते-भागते वह अपने घर दमोपुरा पहुंचा और सारी बात बताई। इसके बाद वह पिता के साथ मैनेजर के घर पर पहुंचा और उसे सारी बात बताई। बाद में वह पंप पर पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद पूरी जानकारी मालिक जगबीर ¨सह को दी गई। एक घंटे बाद वह पंप पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सोनू के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। बूड़िया थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि लूट की सूचना मिली है। मामले में केस दर्ज कर लिया है। पंप पर नाइट विजन सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस ने जांच की तो उसमें रिकॉर्डिंग नहीं मिली।

chat bot
आपका साथी