जिम्नास्टिक में भिवानी ओवरऑल चैंपियन, दूसरे स्थान पर रहा अंबाला

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से तेजली खेल परिसर में चल रही तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर केंद्र जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेल विभाग की संयुक्त निदेशक अर्जुन अवार्डी सुनीता शर्मा रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:50 AM (IST)
जिम्नास्टिक में भिवानी ओवरऑल चैंपियन, दूसरे स्थान पर रहा अंबाला
जिम्नास्टिक में भिवानी ओवरऑल चैंपियन, दूसरे स्थान पर रहा अंबाला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से तेजली खेल परिसर में चल रही तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर केंद्र जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेल विभाग की संयुक्त निदेशक अर्जुन अवार्डी सुनीता शर्मा रही। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही उन्हें भविष्य में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन भिवानी और अंबाला दूसरे स्थान पर रहा।

जिला खेल अधिकारी राजिद्रपाल गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय खेल शांतिपूर्ण संपन्न हुए। सभी खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिम्नास्टिक ऐसा खेल है जिसे खेलते समय बैलेंस बनाकर रखना पड़ता है। इसमें जरा सी चूक शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने बताया कि लड़कों के अंडर-15 टीम चैंपियनशिप फाइनल मुकाबलों में अंबाला की टीम प्रथम, भिवानी द्वितीय और कुरुक्षेत्र तृतीय स्थान पर रहा। अपरेटिंस फाइनल की फ्लोर एक्सरसाइज में रेवाड़ी का तुषार पहले, अंबाला का यश दूसरे व रूद्र तीसरे स्थान पर रहा। साइड हॉर्स में भिवानी का जतिन पहले, विशाल दूसरे व हिसार का मोनू तीसरे स्थान पर रहा। रोमन रिग्स में भिवानी का विशाल पहले, हिसार का मोनू दूसरे व गुरुग्राम का विनेश तीसरे स्थान पर, वॉल्टिग टेबल में रेवाड़ी का तुषार पहले, नवदीप दूसरे व भिवानी का विशाल तीसरे स्थान पर रहा। पैरलर बार में अंबाला का वरुण प्रथम, भिवानी का विशाल द्वितीय, अंबाला का रूद्र तृतीय स्थान पर रहा। जबकि होरिजोंटल बार में अंबाला का रूद्र प्रथम, रेवाड़ी का तुषार द्वितीय व यमुनानगर का कार्तिक तृतीय स्थान पर रहा।

chat bot
आपका साथी