प्रतियोगिता में भानू प्रथम व पायल द्वितीय स्थान पर रहीं

राजकीय उच्च विद्यालय जुब्बल में जल जीवन मिशन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की जिला कंसलटेंट रजनी गोयल मुख्य वक्ता रही। मौके पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। इसमें भानू प्रथम पायल द्वितीय व रवीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:31 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:31 AM (IST)
प्रतियोगिता में भानू प्रथम व पायल द्वितीय स्थान पर रहीं
प्रतियोगिता में भानू प्रथम व पायल द्वितीय स्थान पर रहीं

संवाद सहयोगी, रादौर : राजकीय उच्च विद्यालय जुब्बल में जल जीवन मिशन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की जिला कंसलटेंट रजनी गोयल मुख्य वक्ता रही। मौके पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। इसमें भानू प्रथम, पायल द्वितीय व रवीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रजनी गोयल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जहां पूरे भारत में हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य 2024 तक करना है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में वर्ष 2022 तक हर घर नल से जल पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। यह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस मिशन के तहत ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों को जल जीवन मिशन के प्रति सशक्त बनाना है। समिति के सभी सदस्य सरपंच, पंच, ग्राम सचिव, जेई के साथ समिति में महिलाओं की भागीदारी 50 फीसद सुनिश्चित की गई है। गांव की पेयजल व्यवस्था के संचालन में रखरखाव की जिम्मेदारी समिति को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी पृथ्वी पर तीन चौथाई हिस्से में पानी है, जबकि पीने लायक पानी सिर्फ 0.1 प्रतिशत है। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम पानी को व्यर्थ न बहाएं। इसका सदुपयोग करें। दुरुपयोग न किया जाए। खुले चल रहे नलों पर टूटी अवश्य लगाएं, ताकि पानी व्यर्थ ना बहे। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए पानी को सहेज कर रखें। मौके पर स्कूल मुख्याध्यापक राजपाल ने भी स्कूली बच्चों को जल संरक्षण बारे संबोधित किया और पानी बचाने के टिप्स बताएं। ब्लाक कोआर्डिनेटर अशोक कुमार ने फील्ड टेस्टिग कीट की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी