बाबूराम गुंदियाना का हाल जानने पहुंचे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष

उन्होंने कहा कि बाबमराम ने 40 वर्षो से लोगों की सेवा की है। स्वस्थ होने के बाद वह फिर से लोगों के बीच होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 05:41 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:14 AM (IST)
बाबूराम गुंदियाना का हाल जानने पहुंचे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष
बाबूराम गुंदियाना का हाल जानने पहुंचे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, रादौर : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक 83 वर्षीय बाबूराम गुंदियाना कई दिन से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनका हालचाल जानने के लिए भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी व कर्म सिंह मंथाना उनके निवास पर गांव गुंदियाना पहुंचे। उन्होंने बाबूराम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबूराम गुंदियाना 40 वर्षो से किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिसको लेकर वह 20 से अधिक बार आंदोलनों के चलते जेल भी गए। इस मौके पर जिला प्रधान संजु गुंदियाना व अन्य किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी