भाकियू की पंचायत 20 को, जजपा जिलाध्यक्ष बोले पार्टी किसान हितैषी

किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने 20 नवंबर को पंचायत बुलाई है। पहले यह पंचायत 14 नवंबर को छछरौली में होनी थी। अब इसका समय बदल दिया गया है। शनिवार को भाकियू के पदाधिकारियों की पूर्व विधायक व जजपा के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह के निवास पर बैठक में यह निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 11:17 PM (IST)
भाकियू की पंचायत 20 को, जजपा जिलाध्यक्ष बोले पार्टी किसान हितैषी
भाकियू की पंचायत 20 को, जजपा जिलाध्यक्ष बोले पार्टी किसान हितैषी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने 20 नवंबर को पंचायत बुलाई है। पहले यह पंचायत 14 नवंबर को छछरौली में होनी थी। अब इसका समय बदल दिया गया है। शनिवार को भाकियू के पदाधिकारियों की पूर्व विधायक व जजपा के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह के निवास पर बैठक में यह निर्णय लिया गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर का कहना है कि गुर्जर किसान पंचायत किसानों को समाज की तरफ से ऊर्जा देने का काम करेगी। यह पंचायत किसी के व्यक्तिगत खिलाफ नहीं है। यह पंचायत कृषि कानूनों के विरोध को लेकर सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन को समाज द्वारा समर्थन देने के लिए रखी गई है। इस पंचायत के समर्थन के लिए वह जिला में गुर्जर समाज के हर गांव में जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। ताकि आंदोलन को कमजोर किया जा सके। बिलासपुर के खंड ब्लाक प्रधान सुखदेव सिंह तथा जिला महासचिव करणवीर सलेमपुर के खिलाफ बिजली विभाग के द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है उसी के विरोध में 15 नवंबर को बिजली विभाग छछरौली के एसडीओ के कार्यालय का ताला लगाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि एक साल से चल रहे किसान आंदोलन में गुर्जर समाज का पूरा समर्थन रहा है। समाज के कुछ लोग किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए जात पात और धर्मों में में बांट रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुर्जर समाज के लोग राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली , पंजाब और हरियाणा में किसान संगठनों में लगातार कई वर्षों से काम कर रहे हैं।

जजपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि वह भी किसान है। वह व उनकी पार्टी किसान हितैषी है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला किसानों के हित की बात करते हैं। पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल ने भी हमेशा किसानों के हित में राजनीति की। मौके पर युवा नेता विशाल खदरी, अरुण दामोपुरा, अशोक खदरी व पालाराम हरेवा थे।

chat bot
आपका साथी