राफेल विमान सौदे में देश के साथ विश्वासघात : किरण

राफेल विमान सौदे में सरकार ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता व देश के साथ विश्वासघात किया है। पेट्रोल का रेट 82 रुपये, डीजल 74 रुपये व रसोई गैस 850 रुपये तक पहुंच गई। जनता महंगाई की आग में झुलसती जा रही है। यह बात कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने रादौर अनाज मंडी में मांगेराम कंबोज की ओर से आयोजित परिवर्तन रैली में कही। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली इस सरकार के नेतृत्व में बेटियों पर अत्याचार हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:51 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:51 PM (IST)
राफेल विमान सौदे में देश के साथ विश्वासघात : किरण
राफेल विमान सौदे में देश के साथ विश्वासघात : किरण

जागरण संवादाता, यमुनानगर : राफेल विमान सौदे में सरकार ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता व देश के साथ विश्वासघात किया है। पेट्रोल का रेट 82 रुपये, डीजल 74 रुपये व रसोई गैस 850 रुपये तक पहुंच गई। जनता महंगाई की आग में झुलसती जा रही है। यह बात कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने रादौर अनाज मंडी में मांगेराम कंबोज की ओर से आयोजित परिवर्तन रैली में कही। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली इस सरकार के नेतृत्व में बेटियों पर अत्याचार हो रहा है। थानों में हर दिन 10 से 15 शिकायतें दुष्कर्म की पहुंच रही हैं। रेवाड़ी में सीबीएसई की टॉपर छात्रों के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने इस सरकार की कलई खुल गई है।

हक के लिए किसान सड़क पर

शुगर मिल बंद हुए 4 माह से अधिक समय बीत गया, लेकिन यमुनानगर जिले के 40 हजार किसानों का 88 करोड़ भुगतान आज तक बकाया है। किसानों के हितैषी बनने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चार दिन में गन्ने का भुगतान करने का वादा किसानों के साथ किया था। किसानों से वादाखिलाफी हुई। दादूपूर नलवी नहर परियोजना को डिनोटिफाइ कर 255 गांवों के किसानों को निराश किया है। कोर्ट के आदेशों के बावजूद प्रदेश की सरकार किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दे रही है। यमुनानगर के किसान 13 माह से धरने पर बैठे हैं, सरकार के नुमाइंदों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस शासनकाल में पॉपुलर के दामों में लगातार गिरावट आई है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार ने आंखे बंद किए हुए है।

chat bot
आपका साथी