अमृत महोत्सव की शुरूआत, कचरा अलग करने व खाद बनाने की दी जानकारी

नगर निगम की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव की शुरूआत की गई। तीन अक्टूबर तक चलने वाले महोत्सव के तहत सोमवार को पहले दिन निगम व सर्व जागरूक संगठन की ओर से प्यारा चौक से महाराणा प्रताप पार्क तक स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही एरिया की सफाई की गई। इस दौरान शहरवासियों को कचरा अलग करने का महत्व बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:43 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:43 AM (IST)
अमृत महोत्सव की शुरूआत, कचरा अलग करने व खाद बनाने की दी जानकारी
अमृत महोत्सव की शुरूआत, कचरा अलग करने व खाद बनाने की दी जानकारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

नगर निगम की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव की शुरूआत की गई। तीन अक्टूबर तक चलने वाले महोत्सव के तहत सोमवार को पहले दिन निगम व सर्व जागरूक संगठन की ओर से प्यारा चौक से महाराणा प्रताप पार्क तक स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही एरिया की सफाई की गई। इस दौरान शहरवासियों को कचरा अलग करने का महत्व बताया गया। प्यारा चौक से शुरू हुए इस जागरूकता अभियान के तहत चिट्टा मंदिर रोड, माडल कालोनी, महाराणा प्रताप पार्क व अन्य स्थानों पर लोगों को जागरूक किया गया।

मेयर मदन चौहान व निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर शुरू किए गए महोत्सव की शुरूआत प्यारा चौक से जागरूकता अभियान के साथ की गई। स्वच्छ भारत मिशन के मंगलेश व सर्व जागरूक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. पायल के नेतृत्व में चलाए गए जागरूकता अभियान के दौरान निगम कर्मियों व संगठन से जुड़े बच्चों ने लोगों को कचरा अलग अलग करके उसका निस्तारण करने के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने शहरवासियों को घर में रसोई से निकलने वाले कचरे से खाद बनाने, बागबानी से निकलने वाले कचरे से खाद बनाने के बारे में बताया। वहीं, मेडिकल व प्लास्टिक वेस्ट, गीले व सूखे कचरे को अलग करने, पालीथिन का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के मंगलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की साकारात्मक सोच के कारण मेक इन इंडिया की तर्ज पर प्रदेश भर के सभी जिलों में यह सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, सचिन कांबोज व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी