नशे के खिलाफ प्रदेश भर में किया जाएगा जागरूक : शीतल

छोटाबांस से शुरू हुई नशा विरोधी मुहिम अब जिला व प्रदेश स्तर पर भी युद्धस्तर पर आगे बढ़ेगी। मुहिम को नई राह नाम दिया गया है। जिसके तहत न केवल नशा रोकने का प्रयास किया जाएगा। बल्कि जो नशे के आदि हो चुके हैं उनका नशा छुड़वाने का प्रयास भी प्रशासन की ओर से किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:51 PM (IST)
नशे के खिलाफ प्रदेश भर में किया जाएगा जागरूक : शीतल
नशे के खिलाफ प्रदेश भर में किया जाएगा जागरूक : शीतल

संवाद सहयोगी, रादौर : छोटाबांस से शुरू हुई नशा विरोधी मुहिम अब जिला व प्रदेश स्तर पर भी युद्धस्तर पर आगे बढ़ेगी। मुहिम को नई राह नाम दिया गया है। जिसके तहत न केवल नशा रोकने का प्रयास किया जाएगा। बल्कि जो नशे के आदि हो चुके हैं उनका नशा छुड़वाने का प्रयास भी प्रशासन की ओर से किया जाएगा। जिसके लिए जिला की 17 एनजीओ को भी शामिल किया गया है, ताकि मुहिम को सफल बनाया जाए और नशा छोड़ने के इच्छुक युवाओं का नशा भी छुड़ाया जाए। साथ ही नशे को फैलने से रोका भी जाए। छोटाबांस में मुहिम शुरू करने वाली अध्यापिका शीतल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल नशे की बढ़ रही प्रवृति को रोकने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। गत दिवस भी उन्होंने 17 एनजीओ व इस मुहिम से जुड़े लोगों के साथ बातचीत की और जरूरी निर्देश इस मुहिम को सफल बनाने के लिए दिए। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में न केवल रादौर क्षेत्र बल्कि पूरा प्रदेश धीरे धीरे इसकी चपेट में आता जा रहा है। जिससे युवा वर्ग नशे की लत का शिकार होकर अपने मार्ग से भटक रहे है। परिवार के लोगों को आर्थिक ²ष्टि से भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। नशे की लत के आदि हो चुके युवा आपराधिक मामलों का भी हिस्सा बन रहे है। अगर जल्द ही नशे के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होती तो इसका नुकसान पूरे समाज को उठाना पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी