80 साल से अधिक उम्र के रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित करेगी एसोसिएशन

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन युनिट यमुनानगर कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक में हुई। इसमें एसोसिएशन के प्रेजिडेंट आरके वोहरा ने यमुनानगर के मिशन 101 की समीक्षा की। उन्होंने युनिट के जिला प्रधान चमन लाल कैंसे और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मात्र 16 दिन में उन्होंने अपने साथ 101 रिटायरिज को जोड़ा है इसके लिए टीम बधाई की पात्र है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 07:07 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 07:07 AM (IST)
80 साल से अधिक उम्र के रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित करेगी एसोसिएशन
80 साल से अधिक उम्र के रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित करेगी एसोसिएशन

संवाद सहयोगी, जगाधरी वर्कशॉप : ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन युनिट यमुनानगर कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक में हुई। इसमें एसोसिएशन के प्रेजिडेंट आरके वोहरा ने यमुनानगर के मिशन 101 की समीक्षा की। उन्होंने युनिट के जिला प्रधान चमन लाल कैंसे और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मात्र 16 दिन में उन्होंने अपने साथ 101 रिटायरिज को जोड़ा है इसके लिए टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने आगामी रणनीति तय करते हुए सरकार से आग्रह किया कि जल्द पेंशन व फैमिली पेंशन को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह अपडेट किया जाए क्योकि जो पेंशन रिटायरमेंट के समय मिलती है उसमें कोई वृद्धि नहीं होती। उन्हें भी केंद्र के समान पेंशन दी जाए। अगर सरकार पेंशन को अपडेट करती है तो बैंको को कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि पेंशनर का अपना फंड ही काफी है। इस विषय में जल्द ही कोई रणनीति बनाई जाएगी और अन्य बैंकों के रिटायरी को भी साथ लिया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिस पंजाब नेशनल बैंक के रिटायरी की आयु 80 साल से ऊपर है उसको जनरल बॉडी की मीटिग में और जन्मदिन पर उनके घर जाकर ही सम्मानित किया जाएगा। क्योंकि उन्हें ये महसूस नहीं होना चाहिए कि वे 20 साल पहले रिटायर हो गए थे। मौके पर चमन लाल, मनमोहन शर्मा, विनोद तनेजा, सतपाल पंवार, उषा खेतरपाल, नरेंद्र कपूर, रणधीर गर्ग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी