एशियन प्लाईवुड के संचालकों पर तीन करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज

एशियन प्लाईवुड के संचालकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। शहर के कपड़ा व्यापारी राजेश व सतीश से फैक्टरी में पार्टनरशिप साझेदार बनाने के नाम पर पहले डेढ़ करोड़ रुपये लिए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 09:00 AM (IST)
एशियन प्लाईवुड के संचालकों पर तीन करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज
एशियन प्लाईवुड के संचालकों पर तीन करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

एशियन प्लाईवुड के संचालकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। शहर के कपड़ा व्यापारी राजेश व सतीश से फैक्टरी में पार्टनरशिप साझेदार बनाने के नाम पर पहले डेढ़ करोड़ रुपये लिए गए। इस दौरान करीब तीन करोड़ रुपये का माल अपनी दूसरी फर्म को बेच दिया। उसका भी कोई हिसाब नहीं दिया गया। अब फैक्टरी बंद पड़ी है। राजेश कुमार का कहना है कि उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपित उन्हें टरकाते रहे। अब वह फरार हो गए हैं। इस पर मामले की एसपी कुलदीप सिंह को शिकायत दी गई। इकॉनॉमिक सेल से जांच के बाद एशियन प्लाईवुड के संचालक संजय बंसल, उनके बेटे विनय बंसल और पत्नी कामिनी बंसल पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, मॉडल टाउन निवासी राजेश कुमार व सतीश कुमार कपड़े का कारोबार करते हैं। उनके पास संजय व उनके बेटे विनय का आना जाना था। इस दौरान संजय व विनय ने अपनी एशियन प्लाईवुड की फैक्टरी में साझेदारी करने का झांसा दिया। उन्हें बताया गया कि फर्म के ऊपर किसी की देनदारी नहीं है। बैलेंस सीट में मार्केट से लेनदारी ही दिखाई। जिस पर वह उनके झांसे में आ गए। करीब डेढ़ करोड़ रुपये उन्होंने कारोबार में निवेश के नाम पर लिए। एक अगस्त 2018 को पार्टनरशिप की डीड तैयार की गई। इसके मुताबिक राजेश व सतीश की 50 प्रतिशत व संजय और उनके बेटे विनय की 50 प्रतिशत का साझेदारी थी। फर्म की अकाउंट बुक तैयार की गई। तय हुआ था कि इसे कोई भी पार्टनर किसी भी समय देख सकेगा। कामिनी बंसल की दूसरी फर्म पर कंपनी का पैसा :

राजेश ने बताया कि आरोपित संजय की पत्नी कामिनी बंसल की एक फर्म जय माता इंटरप्राइजिज के नाम से भी फर्म है। इस बारे में उन्हें नहीं बताया गया। एशियन प्लाईवुड फर्म की कामिनी बंसल की फर्म पर 84 लाख 81 हजार रुपये की लेनदारी है। यह सब हेराफेरी करने की नीयत से किया गया था। पार्टनरशिप होने के बाद से ही आरोपितों के मन में बदलाव आ गया। उन्होंने फैक्टरी में कोई काम भी नहीं करने दिया। इस बीच उन्हें पता लगा कि संजय बंसल की गुजरात के जिला आनंद के गांव रतनपुरा में खोडीयान वुड एंड इंटरप्राइजिज के नाम से भी फैक्टरी है। इस बारे में भी उन्हें नहीं बताया गया। एशियन प्लाईवुड से माल उस फैक्टरी में भेजा जाता रहा। करीब दो करोड़ रुपये का माल वहां भेज दिया। इसके अलावा एशियन प्लाईवुड का एक खाता अहमदाबाद में भी चलाया हुआ था। इसके जरिए करीब करीब तीन लाख रुपये वहां जमा कराए गए। करीब तीन महीने तक फैक्टरी चली, लेकिन उन्हें कोई हिसाब नहीं दिया गया। जब उनसे खाता दिखाने के बारे में कहा, तो वह विवाद करने लगे। आरोप है कि 26 जनवरी 2019 को कामिनी बंसल फर्म के कार्यालय में आई और वहां से कंप्यूटर व अन्य दस्तावेज ले गई। इस संबंध में सदर यमुनानगर थाने में भी केस दर्ज कराया था। अब तीनों आरोपित शहर छोड़कर चले गए हैं। उनके मोबाइल फोन नंबर भी नहीं मिल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी