चिकन फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों को आर्य समाज का समर्थन

गांव कांजनू में प्रस्तावित चिकन प्रोसेसिग फैक्ट्री का विरोध कर रहे ग्रामीणों को 17वें दिन आर्य समाज की ओर से समर्थन दिया गया। आर्य समाज के प्रतिनिधि जयपाल आर्य समाज से जुड़े लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकार व प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री का लाईसेंस रद करने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:06 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:06 PM (IST)
चिकन फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों को आर्य समाज का समर्थन
चिकन फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों को आर्य समाज का समर्थन

संवाद सहयोगी, रादौर : गांव कांजनू में प्रस्तावित चिकन प्रोसेसिग फैक्ट्री का विरोध कर रहे ग्रामीणों को 17वें दिन आर्य समाज की ओर से समर्थन दिया गया। आर्य समाज के प्रतिनिधि जयपाल आर्य समाज से जुड़े लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकार व प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री का लाईसेंस रद करने की मांग की।

जयपाल आर्य ने कहा कि हमारी संस्कृति इस प्रकार के कार्य की इजाजत नहीं देती। सनातन संस्कृति में किसी जीव की हत्या करना सबसे बड़ा अपराध माना जाता है। लेकिन सरकार व प्रशासन ने जीवों की हत्या करने का लाइसेंस ही जारी कर दिया। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जल्द ही सरकार ने इसका लाइसेंस रद नहीं किया तो आर्य समाज इस मुहिम में बड़ा आंदोलन चलाने पर विवश हो जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। संस्कृति बचाओ पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष जयप्रकाश कांजनू ने कहा गांव में खोली जा रही यह फैक्ट्री ग्रामीणों के हित में नहीं है। इससे न केवल लोगों को नुकसान होगा बल्कि पर्यावरण व धार्मिक कार्यों में भी इससे अड़चन आएगी। सरकार व प्रशासन का यह फैसला उचित नहीं है। एक तरफ तो सरकार वन्य प्राणी रक्षा तथा गऊ माता की जय की बड़ी बड़ी बातें करती है और दूसरी तरफ काजंनू में इस प्रकार का कार्य किया जा रहा है। यह बूचड़खाना यहां पर लगने से कई गांवों के लोग प्रभावित होगें। जिससे इन गांवों में बर्ड फ्लू व अनेक भयंकर बीमारियां पैदा होने का खतरा बढ़ जाएगा। यह लड़ाई केवल एक गांव के लोगों की नहीं है बल्कि पूरे क्षेत्र की लड़ाई है। जिसमें कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के साथ है और सरकार से मांग करते है कि इस बूचड़खाने के लाइसेंस को जल्द से जल्द रद किया जाए। इस अवसर पर शिवकुमार, मान सिंह, सचिन, रामकुमार, रोशन लाल, मेहर सिंह, पृथ्वी सिंह, अमित, विनोद, राजेश, दलेल सिंह, राजपाल, केसर व ओमप्रकाश इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी