आत्महत्या करने वाली विवाहिता का पति गिरफ्तार

जागरण संवाददाता यमुनानगर सरस्वती नगर के गांव जागधौली में 36 वर्षीय कुलदीप कौर की आत्महत्या के मामले में पति करनैल सिंह समेत सास-ससुर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित करनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:17 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:17 AM (IST)
आत्महत्या करने वाली विवाहिता का पति गिरफ्तार
आत्महत्या करने वाली विवाहिता का पति गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

सरस्वती नगर के गांव जागधौली में 36 वर्षीय कुलदीप कौर की आत्महत्या के मामले में पति करनैल सिंह समेत सास-ससुर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित करनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका के भाई कुलविद्र सिंह का आरोप है कि उसकी बहन कुलदीप कौर को पति करनैल सिंह और उसके ससुर हरजीत सिंह और सास दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसके साथ मारपीट भी करते थे। कई बार पंचायत भी हुई। ससुराल के लोगों को समझाया भी गया। इसके बावजूद उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि आए दिन हो रही प्रताड़ना की वजह से उनकी बहन ने खुदकशी की है। कुलदीप कौर का पंखे से लटका शव मिला था। उसकी तीन साल की बेटी है, जबकि करनैल सिंह कुलचंदू में क्लीनिक चलाता है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी