गोलनी में खेत की मेढ़ के विवाद में गोली चलाने का आरोपित गिरफ्तार

गांव मखमूलपुर निवासी अमित मलिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में प्रयोग किया गया पिस्टल व बुलेरो भी बरामद हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 06:50 AM (IST)
गोलनी में खेत की मेढ़ के विवाद में गोली चलाने का आरोपित गिरफ्तार
गोलनी में खेत की मेढ़ के विवाद में गोली चलाने का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

थाना छप्पर एरिया के गांव गोलनी में खेत की मेढ़ को लेकर हुए खूनी संघर्ष के केस में पुलिस ने उप्र के शामली के गांव मखमूलपुर के अमित मलिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में प्रयोग किया गया पिस्टल व बोलेरो भी बरामद हुई। इस मामले में गोलनी के ही चमनलाल व सुधीर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

गोलनी निवासी रिकू राणा शराब ठेकेदार है। अमित मलिक उसका पार्टनर है। सीआइए टू के इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि अमित पर पहले भी एक दर्जन मामले दर्ज हैं। अंबाला में उस पर दो हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं, जबकि जिले में उस पर डकैती के तीन मामले दर्ज हैं। अभी चार माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। गोलनी में खेत की डोल को लेकर विवाद हुआ था। इससे पहले पंचायत हुई थी। जिसमें अमित भी शामिल हुआ था। पूर्व में अमित एमआर गैंग से भी जुड़ा रहा, लेकिन अब उसका कोई संबंध इनसे सामने नहीं आया है।

यह था मामला :

गत 21 जून को गोलनी निवासी जॉनी खेत पर गया था। जहां उसकी चमनलाल के साथ डोल को लेकर कहासुनी हो गई। मामले की शिकायत लेकर जॉनी का भाई रविद्र पुलिस के पास गया। वहां से वापस आने के बाद रात करीब नौ बजे वह घर पर था। तभी बोलेरो व वरना कार में चमनाल लाल के परिवार के रिकू राणा, सुधीर राणा, चमन, रवि व अमित व उनके साथी कलरी के संदीप, रादौर के ठेकेदार रमेश, बदनपुरी के रोहित, मखमूलपुर के अमित मलिक आए। उनके हाथों में गंडासी, असलहे व डंडे थे। आते ही अमित मलिक ने रविद्र पर फायर करके हमला किया था।

chat bot
आपका साथी