हुडा सेक्टर-17 की सड़कों के बहुरेंगे दिन, डेढ़ करोड़ से होंगी चकाचक

हुडा सेक्टर-17 की सड़कों के दिन अब बहुरेंगे। इनके निर्माण के लिए निगम ने टेंडर काल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:24 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:24 AM (IST)
हुडा सेक्टर-17 की सड़कों के बहुरेंगे दिन, डेढ़ करोड़ से होंगी चकाचक
हुडा सेक्टर-17 की सड़कों के बहुरेंगे दिन, डेढ़ करोड़ से होंगी चकाचक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हुडा सेक्टर-17 की सड़कों के दिन अब बहुरेंगे। इनके निर्माण के लिए निगम ने टेंडर काल किया है। सड़कों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। पॉश एरिया की ये सड़कें लंबे समय से बदहाली झेल रही हैं। पार्षद निगम अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं। हाउस की पिछली बैठक में यह मुद्दा काफी छाया रहा था। सेक्टर को तीन जोन में बांटकर टेंडर लगाए गए हैं। एक जोन में करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। हाउस नंबर-948 से 1107 तक 4796183 रुपये खर्च होंगे

हाउस नंबर-1157 से 1432 और 1506 से 1573 तक 48 लाख 53 हजार 168 खर्चे जाएंगे

हाउस नंबर-1463 से 1969 तक करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे बदहाल हैं सड़कें

सेक्टर-17 की अधिकांश सड़कें इन दिनों बदहाल हैं। सड़कों पर बजरी बिखरी पड़ी है। जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। गत दिनों पार्षद राम आसरा ने सड़कों की बदहाली का मुद्दा हाउस में उठाया था। उनका आरोप था कि अधिकारी चुनिदा वार्डों में ही पैसा खर्च कर रहे हैं, जबकि उनके वार्ड की अनदेखी हो रही है। अब सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीद है जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा। यहां धीमी गति से चल रहा काम

स्वामी विवेकानंद स्कूल हुडा सेक्टर-17 से छोटी लाइन की ओर जा रही सड़क के निर्माण का काम धीमी गति से हो रहा है। पार्षद राम आसरा ने बताया कि 10 दिन से सड़क की खोदाई का काम चल रहा है। यह काम बहुत ही ज्यादा धीमी गति से चल रहा है। नालियों की खोदाई होने के कारण बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है। लोग गंदे पानी के बीच में से निकलने पर मजबूर है। मकानों की नींव में पानी जमा हो रहा है। हर दिन हादसे हो रहे हैं। आरोप है कि ठेकेदार इस सड़क के निर्माण को गंभीरता से नहीं ले रहा है। अभी तक निर्माण सामग्री भी यहां नहीं डाली गई है। उन्होंने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि गली में रहने वालों व यहां से आवागमन करने वालों को परेशानी न हो।

chat bot
आपका साथी