सूर्या हत्याकांड : वारदात में शामिल एक और आरोपित गिरफ्तार

न्यू हमीदा कालोनी निवासी 21 वर्षीय सूर्या पंडित की हत्या के आरोप में सीआइए की टीम ने एक और आरोपित मंडेबरी निवासी सागर को गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:39 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:39 AM (IST)
सूर्या हत्याकांड : वारदात में शामिल एक और आरोपित गिरफ्तार
सूर्या हत्याकांड : वारदात में शामिल एक और आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

न्यू हमीदा कालोनी निवासी 21 वर्षीय सूर्या पंडित की हत्या के आरोप में सीआइए की टीम ने एक और आरोपित मंडेबरी निवासी सागर को गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इससे पहले तीन अन्य आरोपित तीर्थनगर के मोनी उर्फ आशु, प्रवीण उर्फ शैंकी और अर्जुन उर्फ हर्ष को गिरफ्तार किया जा चुका है। वह अभी रिमांड पर हैं। इन आरोपितों से वारदात में शामिल अन्य आरोपितों का पता लगाना है। साथ ही वारदात में प्रयोग किए गए डंडे, तलवार व रोड बरामद करनी है। जांच अधिकारी प्रमोद वालिया ने बताया कि एक और आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

इस मामले में मृतक के भाई शिवाली शर्मा के बयान पर तीर्थनगर निवासी हर्ष, शैंकी, शिवा, आशु पैगवाल, मन्नी मेहरा, आजाद नगर निवासी अक्षित गर्ग, सुभाष नगर निवासी नितिन मेहरा, शांति कालोनी निवासी परवेज, शाहरूख व मनीष गंजा पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि मनीष गंजा के इशारे पर यह हमला हुआ है। मनीष गंजा फिलहाल जेल में है। यह था मामला : 10 सितंबर की रात को गणेश उत्सव का पंडाल लगा रहे सूर्या पंडित पर 15-20 युवकों ने हमला बोल दिया था। उसे डंडों, रोड व धारदार हथियारों से वार कर घायल कर दिया था। अगले दिन उसकी पीजीआइ में मौत हो गई थी। दो दिन तक शव वहीं पोस्टमार्टम हाउस में रखा रहा। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ था। तीन दिन से इस मामले में कोई गिरफ्तारी न होने से गुस्साए स्वजनों व मृतक के साथियों ने फव्वारा चौक पर जाम लगा दिया था। पुलिस के खिलाफ भी स्वजनों में गुस्सा था। बाद में डीएसपी प्रमोद कुमार ने उन्हें हत्यारोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया था।

chat bot
आपका साथी