खेत की मेढ़ के विवाद में फायरिग व जानलेवा हमला करने का एक और आरोपित गिरफ्तार

21 जून को थाना छप्पर क्षेत्र के गांव गोलनी में खेत की मेढ़ को लेकर हो गई थी कहासुनी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 06:10 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 06:10 AM (IST)
खेत की मेढ़ के विवाद में फायरिग व जानलेवा हमला करने का एक और आरोपित गिरफ्तार
खेत की मेढ़ के विवाद में फायरिग व जानलेवा हमला करने का एक और आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

21 जून को थाना छप्पर क्षेत्र के गांव गोलनी में खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद में फायरिग के मामले में सीआइए टू अंबाला की टीम ने एक और आरोपित रिकू को गिरफ्तार किया है। पीड़ित पक्ष की ओर रविद्र कुमार ने इस मामले में स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगे थे। पहले मामले की जांच सीआइए टू यमुनानगर के पास थी। उसने तीन आरोपितों को पकड़ा, लेकिन अन्य आरोपित फरार थे। अब अंबाला सीआइए टू ने इस वारदात का दूसरा आरोपित पकड़ा है। एक अन्य आरोपित सोमदत्त को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह था मामला :

21 जून को गोलनी निवासी जोनी खेत पर गया था। जहां उसकी चमनलाल के साथ मेढ़ को लेकर कहासुनी हो गई। इस मामले की शिकायत लेकर जोनी का भाई रविद्र पुलिस के पास गया। वहां से वापस आने के बाद रात करीब नौ बजे वह घर पर था। तभी बुलेरो व वरना कार में चमनाल लाल के परिवार से रिकू राणा, सुधीर राणा, चमन, रवि व अमित व उनके साथी कलरी के संदीप, उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव मखमूलपुर निवासी अमित मलिक आए। उनके हाथों में गंडासी, असलहे व डंडे थे। आते ही अमित मलिक ने रविद्र पर फायर किया। वह बचकर भागने लगा। इतने में रिकू राणा व अमित राणा ने भी फायरिग शुरू कर दी। गोली श्याम सिंह, रोहित को गोली लगी। वह भी जख्मी हो गए। इसके बाद आरोपितों ने रविद्र के पिता वेदपाल, विकास, सतबीर को पीटा और वहां से भाग निकले। इस मामले में थाना छप्पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि गोलनी निवासी रिकू राणा शराब ठेकेदार है। अमित मलिक उसका पार्टनर है। सीआइए टू यमुनानगर की टीम ने अमित मलिक को गिरफ्तार किया था। उस पर एक दर्जन मामले पहले भी दर्ज हैं। इनमें तीन मामले डकैती के दर्ज हैं। गोलनी में खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हुआ था। इससे पहले पंचायत हुई थी। जिसमें अमित भी शामिल हुआ था।

chat bot
आपका साथी