नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देगी राहगीरी

राहगीरी को इस बार अलग से तरीके से मनेगी। प्रशासन इस बार भीड़ जुटाने के लिए कई एक्टिविटीज भी कराएंगे। इसके जरिए लोगों को नशे से दूर रहने और अनेकता में एकता का संदेश दिया जाएगा। कई तरह की प्रतियोगिताएं भी राहगीरी में होगी। नोडल अधिकारी और एसडीएम जगाधरी पूजा चांवरिया ने बताया कि रविवार को सेक्टर 17 में राहगीरी होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 07:00 AM (IST)
नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देगी राहगीरी
नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देगी राहगीरी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

राहगीरी को इस बार अलग से तरीके से मनेगी। प्रशासन इस बार भीड़ जुटाने के लिए कई एक्टिविटीज भी कराएंगे। इसके जरिए लोगों को नशे से दूर रहने और अनेकता में एकता का संदेश दिया जाएगा। कई तरह की प्रतियोगिताएं भी राहगीरी में होगी। नोडल अधिकारी और एसडीएम जगाधरी पूजा चांवरिया ने बताया कि रविवार को सेक्टर 17 में राहगीरी होगी।

उन्होंने बताया कि राहगीरी में नेशनल जर्नलिज्म डे के उपलक्ष्य में आओ चाय पीए अखबार पे नाम से स्टॉल लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य आज के युवाओं और बुजुर्गों को यह बताने का है कि अखबार पढ़ना क्यों जरूरी है। पांच रिवर्स बैंड की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें शहर के सुप्रसिद्ध बैंड के मेंबर परफॉर्मेंस करेंगे। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। इसके माध्यम से हरियाणावी संस्कृति के बारे में बताया जाएगा। साथ ही पांच तरह की अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिता होंगी। जिसके जरिये सेव वाटर, सेव प्लांट, सेव पोलिथिन का संदेश दिया जाएगा। हेल्पिंग हैंड ग्रुप बांटेंगे पौधे

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए हेल्पिग हैंड ग्रुप की ओर से 100 पौधे भी राहगीरी में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य यही है कि लोग पर्यावरण को बचाएं और पौधों का संरक्षण करें। इसके साथ ही अलग से मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया जा रहा है। इसमें बुजुर्गों की निश्शुल्क जांच की जाएगी। नशा छोड़ने का संदेश देगा गीत

एसडीएम पूजा चांवरियां ने नशा छोड़ने का संदेश देने के लिए गीत लिखा है। जिसे गायक विकास रल्हन अपनी आवाज देंगे। इसके अलावा कुछ ऐसे लोगों से रूबरू कराया जाएगा, जो नशा छोड़ चुके हैं। वह अपना अनुभव शेयर करेंगे, जिससे अन्य लोग भी नशा छोड़ने के प्रति प्रेरित हो सकें। इसके अलावा दूसरा सबसे बड़ा मुद्दे रोड सेफ्टी के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा। यहां वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी