चुनाव में जीत के बाद सांसद नायब सैनी ने किया लोगों का धन्यवाद

लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद शुक्रवार देर शाम भाजपा ने विजय उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। बाद में रोड शो के माध्यम से विधायक श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के लोगों का भारी समर्थन देने पर धन्यवाद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 07:45 AM (IST) Updated:Mon, 27 May 2019 06:28 AM (IST)
चुनाव में जीत के बाद सांसद नायब सैनी ने किया लोगों का धन्यवाद
चुनाव में जीत के बाद सांसद नायब सैनी ने किया लोगों का धन्यवाद

संवाद सहयोगी, रादौर : लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद शुक्रवार देर शाम भाजपा ने विजय उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। बाद में रोड शो के माध्यम से विधायक श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के लोगों का भारी समर्थन देने पर धन्यवाद किया। वहीं नवनिर्वाचित सांसद नायब सिंह सैनी ने श्यामा प्रशाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद नायब सिंह सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं का चुनाव में कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करने पर हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने का काम करेगी। वहीं बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह रादौर विधानसभा के प्रत्येक गांव में जाकर सभी का धन्यवाद करेंगे और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो राज में हमारे को अपमानित किया गया था। जब से हमने इनकी बाजू छोड़ी हैं हालात ये हो गए कि उनकी जमानत भी जब्त हो गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में हमने सभी 90 विधानसभाओं जीत हासिल करनी हैं। मेरी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल को जाता हैं। मौके पर अर्जुन पंडित, सोनू त्यागी, नसीम खान, डॉ. ऋषिपाल सैनी, शशि दुरेजा, शुभम सलूजा, धनपत सैनी, आज्ञाराम सैनी, विपिन, विनोद सिगला, विनोद अरोड़ा, राजकुमार शर्मा, राजकुमार राणा, अशोक शर्मा, अजय मंडोली, सुरेंद्र शर्मा, सोहन लाल, पृथ्वी सिंह, सुंदर कांबोज, उधम सिंह, राजकुमार घिलौर, यादवेंद्र सिंह, पम्मी खेड़की, शंटी सैनी, विक्रम बैंडी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी