जजपा युवा जिलाध्यक्ष के भाई पर लूट के आरोप दर्ज केस को लेकर एसपी से मिले कार्यकर्ता

जजपा युवा जिलाध्यक्ष रोकी सांगवान के भाई अवि पर लूट के आरोप में कार्रवाई करने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:50 AM (IST)
जजपा युवा जिलाध्यक्ष के भाई पर लूट के आरोप दर्ज केस को लेकर एसपी से मिले कार्यकर्ता
जजपा युवा जिलाध्यक्ष के भाई पर लूट के आरोप दर्ज केस को लेकर एसपी से मिले कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जजपा युवा जिलाध्यक्ष रोकी सांगवान के भाई अवि पर लूट के आरोप में केस दर्ज होने के मामले में कार्यकर्ताओं ने एसपी कमलदीप गोयल से मुलाकात की। रोकी सांगवान ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी एसपी को दी गई। उन्हें पूरे प्रकरण की वीडियो भी दिखाई गई। जिन लोगों ने लूट का केस दर्ज कराया है। वह खुद सट्टे का अवैध कार्य करते हैं। आरोपित गाली गलौज कर रहे थे। जिस पर उन्हें पकड़ा गया था। पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया था। आरोपितों से जो बैग मिला था। वह भी पुलिस को दे दिया गया था। बाद में उनके भाई पर ही झूठा केस दर्ज करा दिया गया। जिस पर एसपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

यह हुआ था मामला दर्ज

तीथनगर निवासी जहांगीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने दोस्त बाड़ी माजरा निवासी दीपक और तीर्थनगर निवासी इसराफील के साथ कार से अपने घर जा रहा था। जब वह ओबराय चौक पर पहुंचे, तो पीछे से काले रंग की फा‌र्च्यूनर कार आई। चालक ने उनकी कार के आगे अपनी फाच्य्रूनर अड़ाकर रूकवा लिया। कार से उतरे युवकों ने दीपक के साथ मारपीट की। मारपीट करने वालों में एक युवक अवि था। आरोप था कि उनसे मारपीट कर बैग छीन लिया गया। जिसमें एक लाख 20 हजार रुपये थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी