सुढैल में फायरिग का मामला : आरोपित साहिल फिर तीन दिन के रिमांड पर

जागरण संवाददाता यमुनानगर सुढैल गांव में आधी रात को फायरिग के मामले में जेल भेजे गए चूना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:38 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:38 AM (IST)
सुढैल में फायरिग का मामला : आरोपित साहिल फिर तीन दिन के रिमांड पर
सुढैल में फायरिग का मामला : आरोपित साहिल फिर तीन दिन के रिमांड पर

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सुढैल गांव में आधी रात को फायरिग के मामले में जेल भेजे गए चूना भट्टी निवासी साहिल को एक बार फिर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे अन्य आरोपितों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले उसे एक दिन के रिमांड पर रखकर जेल भेज दिया गया था। सीआइए टू के इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि आरोपित साहिल को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं अब तक की जांच में सामने आया कि यह फायरिग दोनों पक्षों के बीच चल रही रंजिश को लेकर हुई।

यह है मामला

29 मई को सुढैल गांव निवासी सचिन पंडित रात को गांव में मौजूद था। उसके पास गुंदियाना गांव का ही रोहित आया हुआ था। उनके पास तीन-चार युवक और बैठे हुए थे। जब वह सभी बैठकर बातचीत कर रहे थे तो चार कारों में दर्जनभर बदमाश आए और आते ही अंधाधुंध गोलियां चला दीं। एक गोली रोहित को लगी, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने करीब 100 राउंड गोलियां चलाईं। घायल रोहित को गोली लगने पर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बदमाश अपनी कारों में फरार हो गए थे।

फोन पर हुई थी दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज

वारदात के दिन सुढैल निवासी सचिन पंडित व अंबाला के लाडवा निवासी विपिन महंत के बीच फोन पर गाली गलौज हुई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। करीब सात-आठ साल पहले सचिन पंडित ने मेहरा निवासी विक्रांत को पीटा था। इस रंजिश में विक्रांत व उसके दोस्त विपिन महंत ने सचिन पर गोली चलाई थी। जिसमें वह बच गया था। बाद में इस मामले में समझौता हो गया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई थी। इसके अलावा गत वर्ष होली के दिन सिटी सेंटर पार्क के पास दो गुटों में हुए झगड़े में सुढैल के सचिन पंडित व एक अन्य को गोली लगी थी। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज हुआ था। बाद में गोली चलाने के आरोपित रमन ने सरेंडर कर दिया था। 25 अप्रैल 2020 को उसकी जेल में मौत हो गई थी। इस वारदात को लेकर भी रंजिश बनी हुई थी, क्योंकि अब पुलिस ने फायरिग के मामले में चूना भट्टी निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी