नकली नोटों को बाजार में चलाने का आरोपित भेजा जेल

नकली नोट बाजार में चलाने की कोशिश करते पकड़े गए भंभौली के आरोपित को जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 07:50 AM (IST)
नकली नोटों को बाजार में चलाने का आरोपित भेजा जेल
नकली नोटों को बाजार में चलाने का आरोपित भेजा जेल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

नकली नोट बाजार में चलाने की कोशिश करते पकड़े गए भंभौली निवासी रूबी उर्फ रवि का रिमांड पूरा होने पर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपित से पुलिस ने प्रिटर पहले ही बरामद कर लिया था। इस रंगीन प्रिटर पर ही वह नकली नोट तैयार करता था। जिन्हें बाजार में चला देता था। आरोपित पहले भी इसी तरह से नकली नोट बनाता था। उसे पकड़ा गया था। अभी वह पैरोल पर आया, तो फिर से यही काम करने लगा था। 15 मार्च को आरोपित रूबी व उसके साथी प्रदीप को जगाधरी में सब्जी विक्रेता को नकली नोट देते हुए पकड़ा गया था। जगाधरी शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।

सेवानिवृत्त शिक्षिका के खाते से 12 लाख निकले सेवानिवृत्त शिक्षिका के बैंक खाते से 12 लाख रुपये की राशि गायब हो गई। शिक्षिका का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से यह राशि निकाली गई है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में सरस्वती कालोनी निवासी उषा ने बताया कि उसका रादौर में येस बैंक में अकाउंट है। उनके खाते में आठ जुलाई 2020 को 12 लाख रुपये जमा थे। 21 दिसंबर 2020 को जब वह बैंक से पैसे निकालने के लिए गई, तो पता लगा कि उसके खाते में पैसा नहीं है। इस बारे में बैंक अधिकारियों से बात की, तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। खाते की जांच कराई, तो पता लगा कि इसमें से 23 सितंबर 2020 से लेकर पांच अक्टूबर 2020 तक यह राशि निकाली गई है। इसके बाद पीड़िता ने एसपी को शिकायत दी थी। जांच के बाद अब केस दर्ज हुआ है।

chat bot
आपका साथी