दो वर्षीय बच्चे का अपहरण करने का आरोपित धारूहेडा से गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के गांव से पिस्तौल के बल पर दो वर्षीय बच्चे का अपहरण करने के आरोपित विजेंद्र उर्फ बंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बच्चे सहित धारूहेडा के सेक्टर छह से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के कब्जे से बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 07:51 AM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 07:51 AM (IST)
दो वर्षीय बच्चे का अपहरण करने का आरोपित धारूहेडा से गिरफ्तार
दो वर्षीय बच्चे का अपहरण करने का आरोपित धारूहेडा से गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, रादौर : थाना क्षेत्र के गांव से पिस्तौल के बल पर दो वर्षीय बच्चे का अपहरण करने के आरोपित विजेंद्र उर्फ बंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बच्चे सहित धारूहेडा के सेक्टर छह से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के कब्जे से बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया। रादौर थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ एक और आरोपित महेंद्रगढ़ का योगेश भी था। वह अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित विजेंद्र का बच्चे की मां के साथ शादी से पहले प्रेम प्रसंग था। आरोपित पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उसे जेल हो गई थी। करीब 19 माह तक वह जेल में रहा था। इस बीच ही महिला की शादी रादौर थाना क्षेत्र के युवक से हो गई थी। उसे शादी न करने के लिए भी विजेंद्र ने धमकी दी थी। तीन माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। आरोपित महिला के बच्चे को अपना बता रहा था। कई बार धमकी भी दे चुका था। यह हुआ था मामला :

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया था कि उसके बेटे का राजस्थान में अपना काम है। तीन वर्ष पहले उसके बेटे की धारूहेडा निवासी युवती से शादी हुई थी। इस शादी से उनके पास दो वर्षीय बेटा है। करीब तीन महीने से उसका बेटा व पुत्रवधू अपने बेटे के साथ गांव में ही रह रहे थे। राजस्थान के अलवर जिले के गांव टापूकारा निवासी विजेंद्र उसकी पुत्रवधू का पहले से जानकार है, जो पिछले कई दिनों से उनके बेटे को फोन कर पोते को उठा ले जाने की धमकी दे रहा था। 14 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनका पोता चारपाई पर सोया हुआ था। वह भी उसके पास बैठी थी। तभी एक नकाबपोश युवक उनके घर में घुस आया और पोते को सोते समय उठा लिया था। जब उसका विरोध किया था, तो उसने पिस्तौल निकालकर धमकी दी थी। अपहरण का शक विजेंद्र पर ही जताया गया था। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

chat bot
आपका साथी