प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता यमुनानगर प्रहलादपुरी कालोनी में प्लाट को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 08:20 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 08:20 AM (IST)
प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोपित गिरफ्तार
प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्रहलादपुरी कालोनी में प्लाट को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने खेड़ी रांगड़ान निवासी इमरान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इमरान खान समेत पांच आरोपितों पर सात अक्टूबर 2020 को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इमरान पर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने में गवाही देने का आरोप था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भाटिया मोहल्ला निवासी रजनी कुमारी ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता व एक भाई चरणजीत उसके साथ व दूसरा भाई किशन लाल झारखंड की राजधानी रांची में रहता है। उसकी माता स्वर्ण कौर का एक प्लाट प्रहलादपुरी में है। उसकी मां ने 19 जून 2017 को वसीयत बनाई थी। जिसमें उसने उसे, उसके भाई किशन लाल व चरणजीत सिंह को मालिक बनाया था। एक अगस्त 2017 को उसकी मां की मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद वसीयत के आधार पर वह और उसके भाई का प्लाट पर कब्जा था। आरोप है कि खेड़ी रांगडान निवासी रणबीर सिंह, संतप्रीत सिंह, राव इमरान खान, कांसापुर निवासी सलीम, सरोजनी कालोनी निवासी लीना ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट का झूठा इकरारनामा बनवा लिया। आरोपितों ने रजिस्ट्री बनवाने के लिए दावा दीवानी अदालत में किया था, लेकिन कोर्ट ने 19 जनवरी 2019 को उनका दावा खारिज कर दिया। इसके अलावा आरोपितों ने उनके प्लाट को अपने नाम करवाने के लिए नगर निगम में फाइल दी। जिसमें आरोपितों ने उनके नाम से फर्जी शपथ पत्र, फर्जी वसीयत व इकरारनामा लगाया। इमरान खान व सलीम को गवाह बनाया गया था। इसका पता चलने पर उसने 14 जनवरी 2020 को इसकी शिकायत एसपी, 31 जनवरी 2020 को सीएम विडो व इसके बाद गृह मंत्री अनिल विज को दी थी। जिसके बाद सात अक्टूबर 2020 को पुलिस ने मामले में पांचों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर किया था। जिसमें अब इमरान खान को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी