कराटे प्रतियोगिता में बमणिया अकादमी ने जीते 29 पदक

डिस्ट्रिक्ट कराटे संघ की ओर से नेशनल कॉलेज ऑ़फ पॉलिटेक्निक में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के लगभग 15 स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बमणिया अकादमी ने 14 स्वर्ण 12 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ कुल 29 पदकों पर कब्•ा जमाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 08:53 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:15 AM (IST)
कराटे प्रतियोगिता में बमणिया अकादमी ने जीते 29 पदक
कराटे प्रतियोगिता में बमणिया अकादमी ने जीते 29 पदक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डिस्ट्रिक्ट कराटे संघ की ओर से नेशनल कॉलेज ऑ़फ पॉलिटेक्निक में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के लगभग 15 स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बमणिया अकादमी ने 14 स्वर्ण, 12 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ कुल 29 पदकों पर कब्•ा जमाया।

कोच विकास बमणिया ने बताया की शेशरीक जेरठ, आदित्य बक्शी, रजत बक्शी, प्रयाग अरोरा, आदित्य मित्तल, जय सहगल, भूपिद्र सिंह, लवकुश, अक्षित सिगला, सिरियांश गोयल, आशी शर्मा, प्रांजल कम्बोज, साइना और धनिष्ठा देवगन ने स्वर्ण पदक हासिल किए। शिवम, अर्जुन बक्शी, प्रत्यक्ष, आदित्य सिंह, अविनाश, हर्षित सिगला, अनुभूति ठकराल, मानवी सिघाल, रितिका, राधिका सहगल, स्वाति बक्शी, निहारिका ने रजत पदक हासिल किया। मेघा शर्मा, रिधम नारवाल, और सौम्या जेरठ ने कांस्य पदक हासिल किया।

chat bot
आपका साथी