बढ़ती मंहगाई के विरोध में आप वर्करों ने किया प्रदर्शन

ोजाना बढ़ रही मंहगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकार्याओं ने प्रदर्शन किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:46 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:46 AM (IST)
बढ़ती मंहगाई के विरोध में आप वर्करों ने किया प्रदर्शन
बढ़ती मंहगाई के विरोध में आप वर्करों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, साढौरा :रोजाना बढ़ रही मंहगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन करने के बाद नायब तहसीलदार भारत भूषण को ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन आप पार्टी के एससी मोर्चा उत्तरी हरियाणा के अध्यक्ष राजा राम के नेतृत्व में किया गया। राजा राम ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, सरसों का तेल, घी व दालों के दामों में निरंतर हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी से प्रत्येक वर्ग परेशान हो चुका है। बढ़ती मंहगाई से गृहणियों को रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो गया है तो किसानों के लिए खेती करना घाटे का सौदा बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण अमीर व गरीब के मध्य खाई बढ़ती ही जा रही है। आप वर्करों ने मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन करने के बाद नायब तहसीलदार भारत भूषण के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। मौके पर अरुण जैन, बलबीर, संजय नागरा, राजेश, आदित्य, कुणाल, लविश व सतीश मौजूद थे। मांगों को लेकर नंबरदारों ने सौंपा ज्ञापन

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के चार तहसीलों के नंबरदार पूर्व जिला उपाध्यक्ष नंबरदार सुल्तान सिंह की अध्यक्षता में एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल से मिले। जिला प्रवक्ता नंबरदार बलविद्र सिंह ने कहा कि नंबरदार प्रशासनिक अधिकारियों व जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। तहसीलदार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को ग्राम स्तर में प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसके साथ-साथ नंबरदार के द्वारा ग्रामीणों के सरकारी कार्यालय के कार्यों को पूरा करने में भी सहयोग किया जाता है। एसोसिएशन के दर्शन लाल, रणवीर सिंह, सुभाष, सुलेख चंद ,राजेश कुमार, रामेश्वर दास, जितेंद्र कुमार, हुकम चंद ,किरण पाल, धर्मपाल, गुरमेल सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल को बरसात के सीजन में सोम नदी में आने वाली बाढ़ के कारण फसलों के नुकसान के बारे में भी अवगत करवाया।

chat bot
आपका साथी