436 नए कोरोना संक्रमित मिले, सात मरीजों ने तोड़ा दम

कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही अब मौतों का भी आंकड़ा बढ़ने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:45 AM (IST)
436 नए कोरोना संक्रमित मिले, सात मरीजों ने तोड़ा दम
436 नए कोरोना संक्रमित मिले, सात मरीजों ने तोड़ा दम

जागरण संवाददाता, यमुनानगर

कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही अब मौतों का भी आंकड़ा बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को सात कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं शनिवार को 436 नए मरीज मिले। 481 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में 2012 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 1657 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि अब तक जिले में 17 हजार 938 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 15 हजार 673 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले की रिकवरी दर 87.37 फीसद हैं। पॉजिटिविटी दर 6.22 फीसद है। अभी 3761 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।

सिविल अस्पताल यमुनानगर में दाखिल नंदा कालोनी निवासी 81 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत हो गई। जेपी अस्पताल में दाखिल शास्त्री कालोनी निवासी 76 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हुई। माडल टाउन निवासी वृद्ध का मुलाना मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। उन्हें कोरोना के साथ-साथ कई अन्य बीमारियां भी थी। उनकी भी मौत हो गई। इसी तरह से गांधीधाम निवासी 33 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल यमुनानगर में मौत हुई। हुडा जगाधरी निवासी 74 वर्षीय वृद्धा की गाबा अस्पताल, भेडथल गांव निवासी 64 वर्षीय वृद्धा की ईएसआइ कोविड अस्पताल और कल्याण निवासी 80 वर्षीय वृद्धा की सिविल अस्पताल यमुनानगर में मौत हो गई।

इनका भी कोविड गाइडलाइन से हुआ संस्कार :

दिल्ली निवासी 50 वर्षीय पुरुष, सलेमपुर बांगर निवासी 44 वर्षीय महिला, श्यामसुंदरपुरी निवासी 47 वर्षीय पुरुष, रामनगर ससोली रोड निवासी 34 वर्षीय पुरुष, करनाल नीलोखेड़ी निवासी 66 वर्षीय महिला, धर्मपुरा निवासी 62 वर्षीय पुरुष, चोपड़ा गार्डन निवासी 67 वर्षीय पुरुष, सरस्वतीनगर निवासी 85 वर्षीय महिला, कृष्णा कालोनी निवासी 70 वर्षीय वृद्धा, अलाहर निवासी 52 वर्षीय महिला का कोविड गाइडलाइन से संस्कार हुआ।

chat bot
आपका साथी