403 नए मरीज मिले, 305 हुए ठीक, पांच ने तोड़ा दम

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:07 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:07 AM (IST)
403 नए मरीज मिले, 305 हुए ठीक, पांच ने तोड़ा दम
403 नए मरीज मिले, 305 हुए ठीक, पांच ने तोड़ा दम

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौतों की संख्या भी रोजाना बढ़ रही है। रामपुर खादर निवासी आठ वर्षीय बच्ची को बुखार होने पर पीजीआइ में दाखिल कराया गया था। वहां उसे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को 403 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 356 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में 2064 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 1708 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में अब तक 17 हजार 502 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 15 हजार 192 मरीज ठीक हुए हैं। इस समय जिले की रिकवरी दर 86.80 फीसद हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 6.10 फीसद पर पहुंच गया है। अभी जिले से 3406 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इनमें से सेक्टर 15 निवासी 54 वर्षीय अधेड़ की संतोष अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें शुगर व कई अन्य बीमारियां भी थी। जडौदा निवासी 54 वर्षीय महिला की वरदान अस्पताल में मौत हुई। चनेटी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की दाबड़ा अस्पताल में मौत हुई। प्रहलादपुरी निवासी 85 वर्षीय वृद्ध की होम आइसोलेशन में मौत हो गई। प्रोफेसर कालोनी निवासी 61 वर्षीय वृद्ध की जेपी अस्पताल में मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग इन सभी की कोरोना संक्रमण से मौत की पुष्टि कर रहा है। इसके अलावा शुक्रवार को कोविड गाइडलाइन से देहरादून निवासी 50 वर्षीय महिला, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, न्यू दिल्ली निवासी 59 वर्षीय महिला, सहारनपुर निवासी 42 वर्षीय महिला, बूड़िया निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, दिल्ली निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, धर्मपुरा निवासी 60 वर्षीय वृद्धा, करनाल निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, मारवा खुर्द निवासी 55 वर्षीय वृद्ध, बाडीमाजरा निवासी 33 वर्षीय युवक का संस्कार किया गया।

chat bot
आपका साथी