300 खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दम

हरियाणा राज्य कराटे संघ की तरफ से नेहरू पार्क के योगा हाल में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय 31वीं ओपन (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता का समापन हो गया। यह प्रतियोगिता संघ के राज्य प्रदेशाध्यक्ष जयप्रकाश राणा की अध्यक्षता में हुई। इस प्रतियोगिता में जुनियर कैडेट अंडर-21 व सीनियर केटेगरी के कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:31 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:31 AM (IST)
300 खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दम
300 खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दम

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हरियाणा राज्य कराटे संघ की तरफ से नेहरू पार्क के योगा हाल में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय 31वीं ओपन (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता का समापन हो गया। यह प्रतियोगिता संघ के राज्य प्रदेशाध्यक्ष जयप्रकाश राणा की अध्यक्षता में हुई। इस प्रतियोगिता में जुनियर, कैडेट, अंडर-21 व सीनियर केटेगरी के कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 जिलों से आए करीब 300 कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें स्कूल मेडलिस्ट, ओपन मेडलिस्ट व अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिन चली प्रतियोगिता में 300 में से 40 खिलाड़ियों को विजेता घोषित किया गया। यहां जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी सितंबर माह में दिल्ली में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। जिस हाल में कराटे खिलाड़ियों के मैच हुए उसमें केवल चुनिदा खिलाड़ियों को ही जाने दिया गया। केवल उन्हीं खिलाड़ियों को अंदर जाने की अनुमति दी जिन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। प्रतियोगिता विश्व कराटे संघ के क्वालीफाइ रेफरी गणेश राजपूत व एशिया कराटे संघ के रेफरी सुनील राठी की देखरेख में हुई। रेफरी पैनल में मुनीत बेरवाल, कृष्ण सिमरोहा, कुसुम देव, विजय, रोहित वर्मा, राजेश तक्षक व मुकेश सिरोहा रहे। मौके पर संघ के महासचिव नरेंद्र मोर, कोषाध्यक्ष भरत यादव मौजूद रहे। फोटो : 32

खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की : जेपी राणा

हरियाणा राजय कराटे संघ के राज्य प्रधान जय प्रकाश राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने काफी मेहनत कर रखी थी। परंतु कोरोना महामारी के चलते समय पर प्रतियोगिता नहीं हो पाई। इसलिए कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए प्रतियोगिता कराई गई।

chat bot
आपका साथी