शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर 180 लोगों ने किया रक्तदान

शहीद उधम सिंह कांबोज के 81वें बलिदान दिवस अवसर पर उधम सिंह कांबोज धर्मशाला में हवन व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उधम सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप लगाया गया रक्तदान शिविर कांबोज धर्मशाला कमेटी सेवा भारती व युवा खेल एवं रक्तदान संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें 180 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:41 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:41 AM (IST)
शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर 180 लोगों ने किया रक्तदान
शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर 180 लोगों ने किया रक्तदान

संवाद सहयोगी, रादौर : शहीद उधम सिंह कांबोज के 81वें बलिदान दिवस अवसर पर उधम सिंह कांबोज धर्मशाला में हवन व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उधम सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप लगाया गया रक्तदान शिविर कांबोज धर्मशाला कमेटी, सेवा भारती व युवा खेल एवं रक्तदान संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें 180 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय के उप कुलपति डा. बीआर कांबोज मुख्यातिथि रहे। धर्मशाला में लगी उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौंसला बढ़ाया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, आरएसएस के जिला संघ चालक मान सिंह आर्य, कांग्रेसी नेता मांगेराम मारूपुर व सतीश दताना भी मौजूद रहे। इसकी अध्यक्षता धर्मशाला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र रादौरी, पूर्व प्रधान कमल चमरोड़ी, सेवा भारती के अध्यक्ष वेद कांबोज व युवा खेल एवं रक्तदान संस्था के अध्यक्ष धनपत सैनी ने की। धर्मशाला कमेटी की ओर से डा. बीआर कांबोज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

डा. बीआर कांबोज ने कहा कि शहीदों की कौम केवल मातृभूमि होती है। उनका जीवन उद्देश्य भी अपनी मातृभूमि की रक्षा करना होता है। आज भी लाखों सैनिक सीमा पर अपनी मातृभूमि की रक्षा करने के लिए पहरेदारी कर रहे है। कर्णदेव कांबोज ने कहा कि अपने प्रण को पूरा करने व भारत माता का कर्ज उतारने के लिए उधम सिंह ने सात समुद्र पार जाने से भी परहेज नहीं किया। मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, कमल चमरोड़ी, वेद कांबोज, हेमराज कुंजल, प्रदीप चौधरी, विपिन चमरोड़ी, ज्ञान सिंह कांबोज, हरपाल मारूपुर, जयप्रकाश कांजनू, सचिन कांजनू, आयुष कांबोज, विरेंद्र सैनी, अमित कांबोज, रणबीर मंधार, सुलेख कांबोज, ईश्वर देवी, वागिश कांबोज

मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी