फिट रहने के लिए मानकपुर से पृथ्वीपुर गांव तक 150 युवाओं ने लगाई दौड़

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से गांव मानकपुर में मेगा फिट इंडिया फ्रीडम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:59 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:59 AM (IST)
फिट रहने के लिए मानकपुर से पृथ्वीपुर गांव तक 150 युवाओं ने लगाई दौड़
फिट रहने के लिए मानकपुर से पृथ्वीपुर गांव तक 150 युवाओं ने लगाई दौड़

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से गांव मानकपुर में मेगा फिट इंडिया फ्रीडम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा की तरफ से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय व नेहरू युवा केंद्र संगठन के निर्देशानुसार आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में ग्रामीण युवा विकास मंडल मानकपुर के सहयोग से शनिवार को गांव के सोसाइटी घर से राष्ट्रीय विद्या मंदिर पृथ्वीपुर तक 150 से ज्यादा युवा प्रतिभागियों का मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन व संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने व फिटनेस को जीवन का अहम भाग बनाकर कम से कम 30 मिनट के लिए किसी भी शारीरिक व्यायाम को करने हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यातिथि जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रितेश कुमार जवेरी ने की। एचडीएफसी, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक पंकज शर्मा, योजना प्रबंधक पंकज शर्मा, जनकल्याण ग्राम विकास समिति से बालकराम, धर्मपाल, ग्रामीण युवा विकास मंडल मानकपुर के अध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव अमित, शहीद भगतसिंह युवा मंडल के अध्यक्ष तसव्वुर अली, ब्राइट फ्यूचर अकादमी के संस्थापक प्रिस कुमार, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोमिन खान, दुष्यंत शर्मा, गुरदयाल सिंह युवाओं को प्रोत्साहित किया। प्रितेश कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर को फूलमाला अर्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, युवा गतिविधियों में विशेष योगदान देने वाले संगठनों व मंडलों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी