नौकरी से निकाले 130 कर्मचारी धरने पर बैठे, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

नगर निगम से 130 सफाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:12 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:12 AM (IST)
नौकरी से निकाले 130 कर्मचारी धरने पर बैठे, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी
नौकरी से निकाले 130 कर्मचारी धरने पर बैठे, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नगर निगम से 130 सफाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी अध्यक्षता शाखा प्रधान राजकुमार ससोली व विक्की पारचा ने की। मंच संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने किया। अग्निशमन सेवा के मुख्य संगठन सचिव जरनैल सिंह चनालिया, नपा राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा व एसकेएस जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि नगर निगम में पांच वर्षों से कार्य कर रहे 130 सफाई कर्मचारियों को बिना वजह के नौकरी से बाहर कर दिया। यह कर्मचारी रोजगार को बचाने के लिए एक महीने से दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहे हैं। इन कर्मचारियों ने निगम कमिश्नर व मेयर से भी गुहार लगाई लेकिन किसी ने इनकी सुनवाई नही की।

नगरपालिका उप प्रधान जनकराज, उप प्रधान बलदीप तुम्बी, कोषाध्यक्ष गुलजार अहमद व प्रेस सचिव पपला सोरण ने बताया कि निगम के इस निर्णय के विरोध में हरियाणा सरकार व स्थानीय प्रशासन को पत्र के माध्यम से अनिश्चितकालीन आंदोलन की सूचना भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल से कोरोना महामारी में जब जनता बीमारी के डर से अपने घरों में बैठी थी तब इन्हीं कर्मचारियों ने सफाई के कार्य पूरी ईमानदारी से किया था। इन कर्मचारियों को पे-रोल पर करने की बजाय बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यदि निगम प्रशासन ने जल्द ही इन्हें ड्यूटी पर वापस नहीं लिया तो कर्मचारी इनके संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। मौके पर प्रधान सुमित मंचल, सचिव प्रदीप कुमार,कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, उप प्रधान मुकेश कुमार,रामकुमार,धर्मेंद्र कुमार,सुरेश कुमार व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी