412 में 112 चालक, परिचालकों ने एक साथ ली सीएल, इनके लौटते ही दूसरे जाएंगे छुट्टी

हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो के 112 चालक व परिचालक छुट्टी पर चले गए हैं। जो कर्मचारी छुट्टी पर गए हैं उन्होंने एक साथ सीएल यानि कैजुअल लीव (आक्समिक अवकाश) ले ली है। इतनी बड़ी संख्या में चालकों व परिचालकों के सीएल लिए जाने से यात्री बेहाल हो गए हैं। बस स्टैंड पर खड़े होकर उन्हें बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल कालेज जाने वाले विद्यार्थियों की बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:44 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:44 PM (IST)
412 में 112 चालक, परिचालकों ने एक साथ ली सीएल, इनके लौटते ही दूसरे जाएंगे छुट्टी
412 में 112 चालक, परिचालकों ने एक साथ ली सीएल, इनके लौटते ही दूसरे जाएंगे छुट्टी

राजेश कुमार, यमुनानगर : हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो के 112 चालक व परिचालक छुट्टी पर चले गए हैं। जो कर्मचारी छुट्टी पर गए हैं उन्होंने एक साथ सीएल यानि कैजुअल लीव (आक्समिक अवकाश) ले ली है। इतनी बड़ी संख्या में चालकों व परिचालकों के सीएल लिए जाने से यात्री बेहाल हो गए हैं। बस स्टैंड पर खड़े होकर उन्हें बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल, कालेज जाने वाले विद्यार्थियों की बढ़ गई है। पहले उन्हें अपने गांव के अड्डे पर खड़े होकर कालेज जाने के लिए बस का इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद छुट्टी होने पर घर जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 412 में से 112 चालक-परिचालक छुट्टी पर :

यमुनानगर डिपो में कुल 412 चालक-परिचालक हैं। इनमें 193 परिचालक व 219 चालक हैं। 193 परिचालकों में से 57 छुट्टी पर हैं और 136 ही रूट पर हैं। जबकि 219 चालकों में से 55 ने छुट्टी ले रखी है और 564 ही रूट पर बस चला रहे हैं। जबकि पहले से ही डिपो में स्टाफ की कमी है। सीएल के अलावा कुछ कर्मचारियों ने बीमारी के चलते भी अवकाश ले रखा है। जबकि काफी संख्या में क्लेरिकल स्टाफ भी सीएल पर चल रहे हैं। इसलिए डिपो में केवल चालकों-परिचालकों की ही नहीं बल्कि अन्य स्टाफ की भी छुट्टी है। हर साल मिलती है 15 से 20 सीएल :

रोडवेज कर्मचारियों को हर साल आक्समिक कार्यों के लिए सीएल मिलती है। सीएल कर्मचारी की नौकरी के हिसाब से मिलती है। जैसे किसी कर्मचारी को डिपो में नौकरी करते हुए 10 साल पूरे हो गए हैं तो उसे साल में 15 सीएम तथा 15 साल से अधिक नौकरी करने पर हर साल 20 सीएल मिलती है। कर्मचारी चाहे तो सीएल को हर माह या फिर साल के आखिरी महीने दिसंबर में एक साथ ले सकता है। परंतु कर्मचारी हर माह की बजाय साल के आखिरी माह में ही सीएल लेना पसंद करते हैं। क्योंकि एक साथ 10 से 15 छुट्टी मिल जाती है। जिस कारण उन्हें परिवार के साथ घूमने फिरने या समय बिताने का मौका मिल जाता है। इसके बाद दूसरा स्टाफ लेगा सीएल :

जो कर्मचारी सीएल पर चले गए हैं उनके बाद दूसरा स्टाफ छुट्टी पर जाने की तैयारी कर रहा है। यात्रियों को बसों की कम संख्या के चलते परेशानी न उठानी पड़े इसलिए सारे स्टाफ को एक साथ छुट्टी पर नहीं भेजा जाता। इसलिए दूसरे चालक-परिचालक पहले सीएल पर गए स्टाफ के वापस लौटने का इंतजार करने लगे हैं। अन्य स्टाफ ने भी सीएल के लिए आवेदन कर रखा है। इस वक्त रोडवेज के बेड़े में 130 बसें हैं। रोजाना बसों में 40 से 45 हजार यात्री सफर करते हैं। कुछ रूट पर बसों के चक्कर घटाए हैं : बलिद्र शर्मा

यमुनागर डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर बलिद्र शर्मा का कहना है कि 57 परिचालक व 55 चालकों ने इस माह सीएल ले ली है। इससे डिपो में चालकों-परिचालकों की कमी हो गई है। इसका असर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर रहा है। स्टाफ की कमी के कारण कुछ रूटों पर बसों के चक्कर घटाने पड़ रहे हैं। स्टाफ आने के बाद ही रूटों पर बसें नियमित रूप से चल पाएंगे।

chat bot
आपका साथी