गाड़ी का पहिया चढ़ने से दस वर्षीय बच्चे की मौत

जगाधरी के गुलाबनगर कालोनी में गिल्ली डंडा खेलते समय दस वर्षीय विजय के ऊपर गाड़ी का पहिया चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 11:23 PM (IST)
गाड़ी का पहिया चढ़ने से दस वर्षीय बच्चे की मौत
गाड़ी का पहिया चढ़ने से दस वर्षीय बच्चे की मौत

जागरण संवाददाता, यमुननागर : जगाधरी के गुलाबनगर कालोनी में गिल्ली डंडा खेलते समय दस वर्षीय विजय के ऊपर गाड़ी का पहिया चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्वजनों का कहना है कि उनके बेटे को घर से उसका दोस्त बुलाकर ले गया था। थोड़ी देर बाद उनके बेटे को टाटा एस गाड़ी में डालकर यहां लेकर आए। बेटे के सिर में भी काफी चोटें लगी थी। उसे तुरंत अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने बेटे को मृत बता दिया। आरोप है कि उनके बेटे को गाड़ी चढ़ाकर मारा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

वहीं बताया जा रहा है कि बच्चे गिल्ली डंडा खेल रहे थे। इसी दौरान वहां पर खड़े टाटा एस को एक युवक लेकर जाने लगा। तभी विजय गिल्ली उठाने के लिए गाड़ी के पीछे आ गया। पीछे हटाते हुए उस पर पहिया चढ़ गया। जबकि स्वजनों का आरोप है कि उनके बच्चे पर जानबूझकर गाड़ी का पहिया चढ़ाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाक्करवाला के युवक की अंबाला में सड़क हादसे में मौत

जासं, यमुनानगर : बाक्करवाला निवासी 30 वर्षीय सोनी को अंबाला के गांव धनौरा के पास कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सोनी अंबाला के गांव होली में अपनी मासी के पास रहता था और यहीं पर पेंट का कार्य करता था।

सोमवार की रात वह पेंट का कार्य कर लौट रहा था। जब वह धनौरा गांव के पास पहुंचा, तो उसे कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक सोनी विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। उसे 25 अक्टूबर को जाना था, लेकिन कुछ रूकावट होने की वजह उसका टिकट नहीं हो सका था। अब उसे दिसंबर माह की तारीख मिली हुई थी।

chat bot
आपका साथी