रबड़ कटने से नहर में पानी का रिसाव, अधिकारियों ने संभाला

सिचाई विभाग की पश्चिमी युमना लिंक के साथ गुजर रही सीएलसी नहर में रबड़ कटने से सोमवार रात गांव गढ़ी बाला के पास पानी का रिसाव हो गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने प्रशासन और सिचाई विभाग के अधिकारियों को दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:18 PM (IST)
रबड़ कटने से नहर में पानी का रिसाव, अधिकारियों ने संभाला
रबड़ कटने से नहर में पानी का रिसाव, अधिकारियों ने संभाला

जागरण संवाददाता, सोनीपत : सिचाई विभाग की पश्चिमी युमना लिंक के साथ गुजर रही सीएलसी नहर में रबड़ कटने से सोमवार रात गांव गढ़ी बाला के पास पानी का रिसाव हो गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने प्रशासन और सिचाई विभाग के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से मौके का जायजा लिया और नहर का पानी कम कराया। इसके बाद मंगलवार सुबह दीवार में रबड़ को बदला। इसके बाद ग्रामीणों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

सिचाई विभाग की ओर से पश्चिमी यमुना लिक और सीएलएस नहर से दिल्ली समेत कई जिलों को पानी मुहैया कराया जाता है। ये नहरें सोनीपत जिले की सीमा में गांव बड़वासनी होते हुए कई गांवों से गुजरकर दिल्ली व अन्य जिलों में पहुंचती हैं। विभाग द्वारा कई गांवों में नहर की दीवारें बनाई हैं। इन दीवारों में पानी का रिसाव न हो, इसके लिए बीच में रबड़ लगाई गई हैं। सोमवार रात गांव गढ़ी बाला के पास नहर की दीवार में पानी का रिसाव होने लगा। इस पर ग्रामीणों ने तुरंत प्रभाव से अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों ने पानी कम कराकर दीवार में नई रबड़ लगाई।

सीएलसी नहर की दीवार में पानी रिसाव की सूचना मिली थी। इसके आधार पर तुरंत पानी बंद करा दिया था। वहां का जायजा लिया तो नहर की दीवार में रबड़ कटी मिली। कर्मचारियों से रबड़ को बदलवा गया।

- अश्विनी फौगाट, कार्यकारी अभियंता, सिचाई विभाग, सोनीपत।

chat bot
आपका साथी