दंपती गए बाहर तो घर में चोरों ने डाला डेरा

न्यू बाबा कालोनी की वीना ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह 10 दिन पहले अपने मायके गई थीं। घर पर ताला लगा था। शनिवार को जब वह अपने पति राजकुमार के साथ घर पहुंचीं तो मेन गेट का ताला खुला मिला। अंदर गईं तो वहां पर दो व्यक्ति मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 05:53 PM (IST)
दंपती गए बाहर तो घर में चोरों ने डाला डेरा
दंपती गए बाहर तो घर में चोरों ने डाला डेरा

जागरण संवाददाता, सोनीपत: शहर की न्यू बाबा कालोनी की महिला अपने मायके गई तो उनके घर में दो अजनबी व्यक्ति ताला तोड़कर घुस गए और अंदर ही रहने लगे। तीन दिन तक वे घर का सामान चोरी कर ले जाते रहे। दंपती घर जब पहुंचे तो दोनों चोर अंदर ही मिले। उन्होंने दंपती से ही हाथापाई कर घर से धकेल दिया। आसपास के लोगों ने आरोपितों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

न्यू बाबा कालोनी की वीना ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह 10 दिन पहले अपने मायके गई थीं। घर पर ताला लगा था। शनिवार को जब वह अपने पति राजकुमार के साथ घर पहुंचीं तो मेन गेट का ताला खुला मिला। अंदर गईं तो वहां पर दो व्यक्ति मौजूद थे। उन्होंने घर पर ही अपना हक जताते हुए उन्हें घर से निकाल दिया। इस पर उन्होंने शोर मचाकर लोगों को एकत्रित कर दिया। आरोपितों ने अपनी पहचान न्यू बाबा कालोनी के अरुण व मोहन नगर के हिमांशु के रूप में दी। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घर से सोने और चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़े, सिलिडर, चूल्हा आदि गायब मिले हैं।

रात को कर रहे चोरी :

पड़ोसियों ने वीना को बताया कि आरोपित तीन दिन से उनके घर में रह रहे हैं। उन्होंने समझा कि कोई परिचित होंगे। वह रात के समय सामान लादकर ले जाते थे। अब समझ में आया कि वह तीन दिन से रात को घर से सामान चोरी कर ले जा रहे थे।

..

न्यू बाबा कालोनी में दो लोगों ने एक घर पर कब्जा कर लिया और उसका कीमती सामान चोरी कर बेच दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।

- सुनील कुमार, एसएचओ, थाना सदर।

chat bot
आपका साथी